चोरों के हौंसले बुलंद, कार से दिनदहाड़े तीन लाख रुपए पार

घर में रखे सात लाख नब्बे हजार रुपए व जेवरात चोरी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • इस घटना से कस्बे में दिनदिहाड़े चोरी की वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की
  • चोर गिरोह रैकी करने के बाद वारदातों को अंजाम देते

खाजूवाला, 22 मई। कस्बे में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब दिनदिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अज्ञात चोर गिरोह रैकी करने के बाद वारदातों को अंजाम देते हैं। सोमवार को भरी दोपहरी में एक किसान की कार से 3 लाख रुपए चोरी हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्राम पंचायत गुल्लूवाली के चक 28 केजेडी निवासी किसान काशीराम चांदोरा ने बताया कि वह एसबीआई शाखा से अपने खाते से तीन लाख रुपए निकालकर लाया था और अपनी गाड़ी में रख दिए थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ सहू मार्केट स्थित एक रजाई गद्दे की दुकान पर रुका। रजाई का भुगतान करने के बाद जब वह पांच मिनट बाद कार में वापस आया, कार की आगे की सीट पर रखी रुपए की थैली गायब थी। किसान काशीराम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एएसआई श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के आस-पास तथा मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में एसबीआई शाखा से मुख्य बाजार तक दो संदिग्ध युवक दिखे, जो किसान की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। फिलहाल खाजूवाला पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर उनकी पहचान करने में जुटी है। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से कस्बे में दिनदिहाड़े चोरी की वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पर्ची सट्टा व अवैध शराब पकड़ी

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पर्ची सट्टा और अवैध शराब पकड़ी है। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घूमचक्कर के पास पर्ची सट्टा लगाकर खाईवाली करते गजानंद पुत्र उदाराम निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार किया। वहीं एएसआई रविंद्रसिंह ने घूमचक्कर सर्कल के पास अवैध शराब विक्रय की फिराक में खड़े टीकमचंद पुत्र बंशीराम वाल्मीकि निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के पास से 42 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *