चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, आंगन के बीच बने कमरे का तोड़ा ताला

चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, आंगन के बीच बने कमरे का तोड़ा ताला
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बेटी की शादी में लोगों से ली उधार चुकाने के लिए घर लाया था एक लाख रुपए, वो भी चोरी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 6 अक्टूबर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में किसान के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसान ने फसल बेचकर जो रुपए कमाए थे, वो भी चोर ले गए।

pop ronak

दुसारणा गांव निवासी मंगलाराम पुत्र मालीराम नायक के घर में गुरुवार रात चोर पिछले दरवाजे से घुसे और आंगन के बीच बने कमरे का ताला तोड़ लिया। इस कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़ा गया। इसी में सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। घर की महिलाओं की दो बेटियों का सामान यहां रखा हुआ था। इसमें दो सोने की ठुस्सी, मादलिया, फुलड़ा व दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोर ले गए। इतना ही नहीं गुरुवार को ही मंगलाराम कृषि मंडी में ग्वार व मोठ बेचकर एक लाख रुपए नकद घर ले आया था। ये रुपए भी चोर ले गए।

मंगलाराम का कहना है कि अपनी बेटी के विवाह में उधार रुपए लाया था। जिसे अब चुकाना था। इसीलिए रुपए घर लाया था कि उधारी खत्म हो जाए। रात को चोर ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। चोरी के समय परिवार के सदस्य करीब साढ़े बारह बजे बाद घर के आगे बनी चौकी पर व घर की छत पर सो गए। उसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी हुई चोरी

पिछले दिनों सेरूणा थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई है। मौके पर सेरूणा पुलिस व बीकानेर से स्पेशल जांच टीम पहुंच गई थी। जांच भी भी हुई लेकिन कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। क्षेत्र में बार बार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग परेशान है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *