इस दीपावली गरीबों के चेहरे पर भी होगी मुस्कान

नागरिक सेवा फाउंडेशन लोगों के सहयोग से बांटेगा कपड़े और जूते
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नागरिक सेवा फाउंडेशन लोगों के सहयोग से बांटेगा कपड़े और जूते
5 कलेक्शन सेंटर बनाएं, वॉलिंटियर्स घर से भी कलेक्ट करेंगे
बीकानेर, 7 नवम्बर।
इस दीपावली गरीबों को भी कपड़े मिले इसके लिए एनएसजे नागरिक सेवा फाउंडेशन लोगों से कपड़े और जूते इकठ्ठे करके गरीब बच्चों और लोगों को वितरित करेगा। फाउंडेशन के निदेशक प्रतीक दाधीच ने बताया कि दीपावली पर गरीब जरूरतमंद बच्चों और बड़ों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए फाउंडेशन एक छोटा सा प्रयास करके लोगों से उनके काम नही आ रहे कपड़े और जूते इकठ्ठे करके उन्हें वितरित करेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दाधीच ने बताया कि हर दीपावली हम अपने काम नही आने वाली वस्तुओं को घर से बाहर फेंक देते है जिनमें से कुछ वस्त्र और जूते ऐसे होते है जिन्हें पहना जा सकता है लेकिन किसी वजह से हम पहन नहीं पाते और उन्हें फेंक देते है। जबकि ऐसे पहनने योग्य कपड़े किसी गरीब बच्चे और व्यक्ति के तन ढकने के काम आ सकते है। हजारों लोग दीपावली पर नंगे बदन रहते है। उनकी दीपावली भी खुशियों वाली हो इसके लिए हमने लोगों से अपनी बिना जरूरत के कपड़े फेकने के बजाय किसी जरूरतमंद को देने के लिए उनसे एकत्र कर जरूरतमंद को देने का निर्णय लिया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

फाउंडेशन के रामदेव आसोपा ने बताया कि शहर में 5 कलेक्शन सेंटर बनाए गए है जहां लोग अपने बिना जरूरत के कपड़े 11 नवम्बर तक जमा करा सकते है। इनमें व्यास कॉलोनी में मूर्ति सर्किल के पास 2 ई 185 शुभम मेडिकोज, जस्सूसर गेट के बाहर विंग्स एकेडमी के पास स्थित फार्मइजी शुभम फार्मा मेडिकल स्टोर, नागनेचेजी रोड़,महिला थाने के सामने स्थित जॉकी शोरूम कांफर्ट स्टोर, गंगाशहर में थाने के पीछे स्थित शिवकुमार वर्मा तथा गोगागेट के अंदर, बागड़ी भवन के पास स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में जमा करा सकते है। इसके अलावा 7014245528 पर कॉल करने तथा www.nsfngo.org पर दिए गए फॉर्म को भर अपनी इच्छा व्यक्त कर सकते है। फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स लोगों के घरों से भी कपड़े और जूते कलेक्ट कर सकते है।


कपड़े देते समय ये ध्यान रखें

नागरिक सेवा फांडेशन के घनश्याम मोदी ने लोगों को कपड़े देते समय साफ सुथरे,प्रेस किए हुए तथा पारदर्शी पॉलिथीन में पैक कर देने, उस पर आयु वर्ग, साइज, पुरुष/महिला/बच्चे आदि के बारे में स्लिप चिपकी हुई होने का विशेष ध्यान रखने को कहा है ताकि वे सीधे जरूरतमंद को वितरित किए जा सकें और उन्हें बार बार खोलने की जरूरत नहीं पड़े। इसी तरह जूते भी पॉलिश किए हुए हो, कटे फटे न हो, पोली पैक हो और उनके साइज की स्लिप लगी हो। इस स्थिति में होने पर ही वस्तुएं ली जाएगी। गंदे, कटे फटे,बिना प्रेस तथा पैकिंग तथा स्लिप के स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


दीपावली एक दिन पहले होंगे वितरित

फाउंडेशन के कृष्ण कुमार व्यास ने बताया कि एकत्रित किए गए कपड़े और जूते फाउंडेशन द्वारा 12 नवंबर को यानी दीपावली से एक दिन पूर्व जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *