आपके अपने सुख दुख में काम आने वाले को ही इस बार विधायक बनने का मौका देवें

आपके अपने सुख दुख में काम आने वाले को ही इस बार विधायक बनने का मौका देवें
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 नवम्बर । बीकानेर पूर्व के रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई ने बुधवार को रामपुरा,धोबीतलाई,विनोबा बस्ती,चौतीना कुंआ,भुट्टों का बास, पवनपुरी, सादुलगंज, चौधरी कॉलोनी, रिडमलसर, जेएनवी सहित अनेक इलाकों में जनसंपर्क कर 25 नवम्बर को बोतल के निशान के सामने वाले बंटन को दबाकर जीताने की अपील की। इस दौरान विश्नोई का मोहल्लेवासियों ने खूब स्वागत सत्कार किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के मिल रहे समर्थन से कांग्रेस व भाजपा खेमे में घबराहट हो गई है और वे गलत अफवाहें फैलाकर चुनाव जीतने की ओछी हरकतें कर रहे है। आपको मतदान दिवस तक संभल कर रहना है किसी प्रकार के बहकावें में बिना आएं। आपके अपने साथी को वोट करना है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं के लिये पहले भी हमेशा तैयार था और आगे भी तैयार रहूंगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विश्नोई ने कहा कि माहौल रालोपा के पक्ष में नजर आ रहा है। अगर वे आपके आशीर्वाद से चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगे। तो क्षेत्र की रूकी हुई विकास की गति को उंचाईयां प्रदान करेंगे। रालोपा प्रत्याशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बार से विधायक भाजपा प्रत्याशी आम जन से लगाव नहीं रखती। जिसका ही परिणाम है कि आम चुनाव में लोकलाज जनता के बीच आकर दिखावा करती है। और चुनाव जीतने के बाद महलों की ओर रूख कर लेती है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को भी न तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का पता है और न ही उनको क्षेत्रवासियों से सरोकार। ऐसे में आपके अपने सुख दुख में काम आने वाले को ही इस बार मौका देंगे। तो आप स्वयं विधायक बन जाएंगे। विश्नोई के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अनेक समाजों के गणमान्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *