नगर की विभिन्न संस्थाओं ने कवि चंद्रशेखर जोशी को श्रद्धांजलि दी

नगर की विभिन्न संस्थाओं ने कवि चंद्रशेखर जोशी को श्रद्धांजलि दी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर 19 जनवरी । सखा संगम के संस्थापक एवं कवि चंद्रशेखर जोशी के निधन पर नगर की विभिन्न संस्थाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयनारायण व्यास कॉलोनी में जोशी के निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए साझा संस्कृति के संयोजक राजेंद्र जोशी ने कहा कि स्व.जोशी का रचनाकर्म साझा संस्कृति को अभिव्यक्त करता है । पर्यटन लेखक संघ के महासचिव अशफ़ाक कादरी ने कहा कि स्व.जोशी में आत्मीयता और गहरा सखा भाव था जो उनके रचनाकर्म में झलकता था ।

pop ronak

शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि स्व चंद्रशेखर जोशी हिंदी, राजस्थानी व संस्कृत के विद्वान थे । वरिष्ठ रंगकर्मी बी एल नवीन ने कहा कि स्व.जोशी को भारतीय संगीत से गहरा अनुराग था । कार्यक्रम में सखा संगम के संरक्षक ब्रजगोपाल जोशी, गिरिराज जोशी , नवकिरण सृजन संस्थान के डॉ.अजय जोशी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *