सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाए सिगड़ी-हीटर से दम घुटा, दो लोगों की मौत

सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाए सिगड़ी व हीटर से दम घुटा, दो लोगों की मौत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़, 5 जनवरी । सर्दी में कमरे में सिगड़ी और हीटर जलाकर सोना जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे ही मामले बीकानेर के दो अलग-अलग गांवों से सामने आए है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाए गए हीटर और सिगड़ी से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मामला जामसर और दूसरा श्रीडूंगरगढ़ का है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार नवासी सुनील राजवंशी फैक्ट्री के कमरे में सो रहा था। गुरुवार रात को ठंड अधिक होने के कारण वह कमरे में कोयले वाली सिगड़ी जलाकर सो गया। सिगड़ी के धुएं से उसका दम घुट गया और मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक भरत सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार, मोमासर में हड़मान सिंह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान वहां रखे कपड़ों में हीटर से आग लग गई। कपड़ों के धुएं से पूरा कमरा भर गया, जिस कारण दम घुटने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इंद्रा कॉलोनी निवासी सुरेश राजपुरोहित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

खतरनाक है ये धुआं

सिगड़ी से निकलने वाले धुएं के कारण ऑक्सीजन की कमी होती है और धीरे-धीरे वहां सो रहे व्यक्ति अचेत हो जाता है। किसी तरह की चोट नहीं होने के कारण उसे पता ही नहीं चलता कि वह बेहोश हो रहा है। कुछ देर में ही उसका दम टूट जाता है। गैस गीजर में बर्नर अपने बाथरूम में रखना भी खतरनाक साबित होता है। बर्नर से निकलने वाली गैस भी धीरे धीरे बेहोश करती है और बाद में मौत हो जाती है। ऐसे में गैस गीजर का सिर्फ नल ही बाथरूम में होना चाहिए

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *