नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित हुए दो राठी भाई

नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित हुए दो राठी भाई
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 सितम्बर। रोटरी क्लब बीकानेर मिड टाउन द्वारा विंग्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में शिक्षकों के सम्मान हेतु नेशन बिल्डर अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माहेश्वरी समाज द्वारा प्रकाशित होने वाली पत्रिकाओं को जानकारी देते हुए श्री प्रीति क्लब अध्यक्ष नारायण दास दमानी ने बताया कि इस अवार्ड सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत जहां एक और 51 निजी शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों का सम्मान उनके अतुलनीय योगदान, उनकी शिक्षा के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया उनमें माहेश्वरी समाज के बीकानेर निवासी चांदरतन राठी के दोनों सुपुत्र पवन कुमार राठी एवं मनोज कुमार राठी का भी सम्मान किया गया l

pop ronak

श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी ने समाज की पत्रिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल अरुण प्रकाश गुप्ता, पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बृजमोहन शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल लेडी एल्गिन विद्यालय की श्रीमती जागृति पुरोहित, रोटरी क्लब अध्यक्ष गिरिराज जोशी के साथ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ कन्हैया लाल कच्छावा ने दोनों राठी भाइयों को बेस्ट शिक्षक के रूप में नेशन बिल्डर अवार्ड सम्मान से सम्मानित करते हुए उन्हें ऊपरना ओढाकर तथा मोमेंटो भेंट किया l

दोनों राठी भाइयों के सम्मानित होने पर माहेश्वरी समाज के समाज बंधुओ ने जिनमें मुख्य रूप से मगनलाल चांडक, नारायण दास दमानी, घनश्याम कल्याणी, नारायण डागा, मनमोहन कल्याणी, नारायण बिहानी, याज्ञवल्क्य दमानी, रेखा लोहिया,कंचन राठी ,विभा बिहानी,किरण झंवर, सत्यनारायण राठी, चांद रतन राठी, श्याम सुंदर चांडक, निशा झंवर, प्रिया चांडक, राजेश कुमार राठी, अशोक बागड़ी आदि प्रमुख थे l

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *