घर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से बुझ गए घर के चिराग

घर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,16 अप्रैल। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो सगे भाइयों की जिंदगी छीन ली। बीदासर रोड़ स्थित सालासर फांटे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

pop ronak

जानकारी के अनुसार, अशोक (22) और उसका छोटा भाई जस्सूराम मेघवाल (17), पुत्र रामप्रताप मेघवाल, बुधवार को दिनभर खेत में गेहूं की कटाई करने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से अपने गांव कल्याणसर लौट रहे थे। सालासर फांटे के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार और गांव में शोक की लहर

रामप्रताप के पांच बच्चों में ये दोनों भाई परिवार का बड़ा सहारा थे। एक साथ दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही कल्याणसर गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही शवों को मोर्चरी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल के बाहर धरना, ग्रामीणों में आक्रोश

गुरुवार सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की तुरंत गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज गति पर भी नाराजगी जताई।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा और सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम नायक सहित कई स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। स्थिति को बिगड़ता देख एसआई राजेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और समझाइश कर मामला शांत करवाने व कानूनी कार्रवाई पूरा करने में जुटे रहे।

 

sesumo school
sjps