तेयुप गंगाशहर की ‘लाडनूं कॉलिंग यात्रा’: 28 गाड़ियों के काफिले के साथ युवाओं ने किए गुरु दर्शन

तेयुप गंगाशहर की 'लाडनूं कॉलिंग यात्रा': 28 गाड़ियों के काफिले के साथ युवाओं ने किए गुरु दर्शन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर/लाडनूं, 16 मार्च । तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक “लाडनूं कॉलिंग यात्रा” सोमवार को भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष ललित राखेचा के नेतृत्व में 28 गाड़ियों का विशाल काफिला गंगाशहर के बोथरा भवन से रवाना होकर जैन विश्व भारती, लाडनूं पहुंचा, जहां युवाओं ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुरु संदेश के साथ यात्रा का आगाज
यात्रा का शुभारंभ मुनि श्री अमृत कुमार जी के मंगल पाठ के साथ हुआ। इस काफिले में 28 गाड़ियों में लगभग 150 श्रद्धालु सवार थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आचार्य श्री के सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। यह काफिला गंगाशहर से लाडनूं पहुंचा, जहां युवाओं ने पैदल रैली निकालकर गुरु चरणों में उपस्थिति दर्ज कराई।

pop ronak

गुरुदेव से गंगाशहर प्रवास का निवेदन
प्रवचन पंडाल में सामूहिक सामायिक के पश्चात तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा ने आचार्य प्रवर के चरणों में भावांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह युवा शक्ति संघ सेवा के लिए सदैव तत्पर है और आशीर्वाद मांगा कि वे हमेशा धर्म संघ के कार्यों में अग्रणी रहें। इस दौरान युवाओं ने पुरजोर तरीके से आचार्य श्री से गंगाशहर में प्रवास करने का करबद्ध निवेदन किया। गुरुदेव ने भी युवाओं के उत्साह को देख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रतीक्षा करें , जिससे उपस्थित जनसमूह का जोश दोगुना हो गया।

साध्वी प्रमुखा जी ने दिया नशामुक्ति का संकल्प
जैन विश्व भारती परिसर में विराजित साध्वी प्रमुखा जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए तेयुप गंगाशहर के इस कदम की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से समाज में व्याप्त नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। साध्वी प्रमुखा जी ने महिलाओं को बच्चों में अच्छे संस्कार सिंचन और धार्मिक क्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख उपस्थिति और सहयोग
यात्रा के दौरान सदस्यों ने मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, साध्वी वर्या जी और मुनि श्री कमल कुमार जी सहित अनेक संतों के दर्शन किए। तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि यात्रा में अमरचंद सोनी, हनुमान रांका, चंद्र कुमार राखेचा, त्रिलोक बाफना और राजेंद्र बोथरा जैसे गणमान्य लोग सपरिवार शामिल हुए। यात्रा की सफलता में देवेंद्र डागा, संगीत बोथरा, जितेश पारख, मयंक सेठिया, गौरव डागा, गौरव पारख, निलेश पारख, अरिहंत बाफना, कुणाल छाजेड़ सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *