युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

हरिराम गोदारा, जिसकी हत्या कर दी गई।
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 16 मार्च । बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उत्तमादेसर गांव में रविवार देर रात खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरिराम गोदारा (32) पुत्र बद्रीराम के रूप में हुई है, जो गांव में ही दुकान चलाता था। रविवार देर रात किसी बात को लेकर हरिराम का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हरिराम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

pop ronak

रास्ते में हुई मौत
हमले में हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन घाव गहरे होने के कारण नापासर के पास ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नापासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एक हिरासत में
वारदात की गंभीरता को देखते हुए जसरासर, नापासर और बीकानेर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। एक हिरासत में: पुलिस ने देर रात ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश: घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

परिजनों में आक्रोश
घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नापासर सीएचसी और जसरासर थाने में जमा हो गए। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *