15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

अर्जुन राम मेघवाल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

अबू धाबी / बीकानेर, 27 सितम्बर । केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा के दौरान अबू धाबी में आयोजित 15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध निवारण एवं आपराधिक न्याय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) द्वारा आयोजित यह उच्चस्तरीय बैठक 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल — “शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को सतत विकास के लिए सुनिश्चित करने हेतु अपराध निवारण, आपराधिक न्याय और विधि के शासन में तेजी लाना” विषय पर भारत का पक्ष और वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।

pop ronak

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग के अनुकूल आपराधिक न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए भारत द्वारा किए गए प्रयासों और सुधारों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। इस दौरान भारत में लागू नई आपराधिक न्याय व्यवस्था — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के प्रमुख पहलुओं और उनके प्रभावी कार्यान्वयन को विस्तार से रेखांकित किया जाएगा। इसके अलावा साइबर अपराध, आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी और पर्यावरणीय अपराधों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग व ठोस नीति निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा।

यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें दोनों देशों के बीच कानूनी व प्रशासनिक सहयोग को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।