हजरत सैयद दीदार बख़्श चिश्ती (रह) का उर्स मुबारक 26 नवंबर से

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 नवम्बर । हजरत सैय्यद हजरत हाजी दीदार बख्श चिश्ती (रह ) का उर्स मुबारक सोनगिरी कुआ स्थित मस्जिद डीडवानी सिपाहीयान में मंगलवार से प्रारंभ होगा ।
दरगाह कमेटी के प्रवक्ता सैयद पीर ग़यूर हुसैन चिश्ती ने बताया कि 5 दिवसीय उर्स मुबारक से पूर्व सोमवार को सज्जादानशीन सैयद पीर सरदार अली चिश्ती के यौमे विसाल पर सुबह बड़े कब्रिस्तान में चिश्ती बाबा के मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई जाएगी । दोपहर में कुर आनखानी शाम को लंगर तथा रात्रि में महफिल ए मिलाद होगी ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चिश्ती ने बताया कि मंगलवार को सैय्यद दीदार बख़्श चिश्ती (रह) के उर्स मुबारक पर सुबह 5 बजे गुसल, दोपहर जोहर बाद कुरान खानी बाद शाम को नमाज असर की नमाज के बाद झंडे की रस्म और कव्वाली होगी । शाम को मगरीब के बाद लंगर तकसीम किया जायेगा । रात्रि में मिलाद शरीफ़ होगी ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चिश्ती ने बताया कि बुधवार को दोपहर कुरानखानी , शाम को कव्वाली, लंगर तकसीम किया जायेगा । ईशा की नमाज के बाद सवा लाख दरूदे पाक होगा। 29 नवंबर को बड़े उर्स पर बड़ी देग चढ़ाई जाएगी ।अंग्रेजी 30 तारीख को बाद नमाज असर कुल की रसम के साथ उर्स संपन्न होंगे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *