सितंबर से वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से चलेगी– अर्जुनराम मेघवाल

बजट परिचर्चा कार्यक्रम रखा गया।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 जुलाई। भारत सरकार वित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर आज बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बजट परिचर्चा कार्यक्रम रखा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव उपस्थित रही। जिसमे बीकानेर के व्यापारी, डॉक्टर, वकील, सी.ए, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बजट पर परिचर्चा हुई। जिसमे केंद्रीय महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव में बजट परिचर्चा में कहा केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आज राजस्थान में पांच साल के बाद डबल इंजन की सरकार आई है. डबल इंजन की सरकार आपके प्रदेश का विकास करेगी। ये डबल इंजन की सरकार मोदी की गारंटी की गारंटी को पूरा करेगी, महिला, युवा, किसान, गरीब सबके विकास और विश्वास का बजट है। उसके साथ चिकित्सा, खेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रेल के साथ देश के हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है। इस बजट का लाभ मिलेगा और इसके माध्यम से देश के साथ राजस्थान और बीकानेर का भी विकास होगा और आप सभी को विश्वास दिलाते है मोदी की गारंटी को हम पूरा करेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बजट पर परिचर्चा में कहा बीकानेर के लिए बढ़ी घोषणा आज करता हूं सितंबर से बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन चलेगी, बीकानेर सिरेमिक हब बनेगा, सोलर हब के रूप में बीकानेर विकसित हुआ है। हर घर सोलर के माध्यम से आज तेजी से सोलर का काम हो रहा है। देशनोक करणी माता मंदिर, कोलायत कपिल मुनि धाम पर्यटन क्षेत्र में मजबूत होगा। नरेंद्र मोदी सरकार हर वर्ग हर क्षेत्र को मजबूत करने में लगी है। सेंट्रल विस्टा के माध्यम से सभी मंत्रालय सभी विभाग के छत के नीचे रहेंगे। अग्निवीर योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की योजना है पर विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करनी है इस लिए वो इसका विरोध करने के साथ युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा ने कहा प्रदेश में भजनलाल सरकार की अगुवाई में राजस्थान एक विकसित प्रदेश के रूप में विकसित होगा जलजीवन मिशन में 15 हजार करोड़ के कार्य आगामी दिनों में किए जाएंगे। 2027 तक किसान को 6 घंटे दिन में लाइट मिलेगी और लाइट कटौती से छुटकारा मिलेगा। बीकानेर से कोटपुतली तक 295 किलोमीटर तक ग्रीन कोरिडोर सड़क बनेगी, 450 रूपये में उज्जवला गैस मिलने लगी है। किसान को गेहूं का समर्थन मूल्य सबसे पहले राजस्थान में मिला है। 650 करोड़ रुपए राजस्थान सरकार ने किसानों को खाते में डाले है। सरकार बनते ही तीसरे महीने पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का काम भजनलाल सरकार ने किया है। कार्यक्रम का संचालन मोहन सुराणा ने किया।

आज की इस बजट परिचर्चा में विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री भाजपा वासुदेव चावला, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपासना जैन, सरिता नाहटा, बनवारीलाल शर्मा, नारायण चोपड़ा, जसवंत बेद, श्रीकांत ओझा, जयकिशन अग्रवाल, अंकुश चोपड़ा, रघुवीर सिंह, जुगल राठी, कमल आचार्य, पवन चांडक, कैलाश विश्नोई, गोपीकिशन गहलोत, विनोद करोल सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहें।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *