बीकानेर से जल्द चलेगी वंदे भारत, 7.45 की बजाए 6.20 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी

बीकानेर से जल्द चलेगी वंदे भारत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अस्थायी टाइम टेबल जारी

बीकानेर , 16 फ़रवरी। बीकानेर से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हाे जाएगी। ट्रेन का शुरू करने के लिए रेलवे बाेर्ड ने बीकानेर मंडल काे प्रारंभिक मेटिनेंस का काम साैंपा है। बीकानेर स्टेशन पर प्रा​रंभिक मेंटिनेंस की सुविधा मिलते ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनाें वंदे भारत ट्रेन का अस्थायी टाइम‎ टेबल भी जारी कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्थायी टाइम‎ टेबल के अनुसार ‎वंदे भारत सुबह 5:55 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे‎ दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम‎ 4:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 10:50‎ बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस अस्थायी टाइम टेबल में ट्रेन का एक स्टाॅपेज रेवाड़ी दिखाया गया है। अन्य स्टॉपेज तय ‎करने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे और ‎बीकानेर मंडल से सुझाव मांगे हैं।‎

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वंदे भारत का रैक उपलब्ध ‎होने, टाइमिंग एवं स्टॉपेज फाइनल होने के‎ साथ-साथ बीकानेर मंडल में प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा उपलब्ध होने के बाद रेलवे बोर्ड कभी भी ट्रेन चलाने की ‎अनुमति दे सकता है।‎ अस्थायी टाइम टेबल के अनुसार बीकानेर से दिल्ली किसी जरूरी काम के लिए जाने वाला व्यक्ति काम निबटा कर उसी दिन रात को वापस बीकानेर पहुंच सकता है।

वंदे भारत‎ चलने के तीन बड़े फायदे

1. वर्तमान में एक्सप्रेस एवं‎ सुपरफास्ट ट्रेन बीकानेर से दिल्ली ‎तक पौने आठ घंटे का समय लेती ‎है, जबकि वंदे भारत से करीब 6.20 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा ‎सकेगा। इस तरह 1.25 घंटे की‎ बचत होगी।‎
2. बीकानेर से दिल्ली के बीच‎ मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेन के 11 स्टॉपेज ‎है, जबकि वंदे भारत में तीन से चार ‎स्टेशन पर ही ठहराव होगा। मौजूदा ट्रेन‎ 100 से 110 की स्पीड से चल रही ‎है, जबकि वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की स्पीड ‎से चलेगी।‎
3. वंदे भारत के कोच पूरी तरह से ‎वातानुकूलित हैं और इनमें इलेक्ट्रिक‎ आउटलेट, रीडिंग लाइट, सीसीटीवी ‎कैमरे, स्वचालित दरवाजे,‎ बायो-वैक्यूम शौचालय, सेंसर ‎आधारित पानी के नल और यात्री ‎सूचना प्रणाली की सुविधा है।‎

दिल्ली कैंट और गुड़गांव में हो सकता है ठहराव

बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का नाॅर्दर्न रेलवे के दिल्ली कैंट और गुड़गांव में ठहराव हो सकता है। यहां ट्रेन का ठहराव इसलिए किया जाएगा क्योंकि यहां से दिल्ली एयरपोर्ट नजदीक पड़ता है। बीकानेर से जाने वाले यात्री को आगे हवाई सफर करना हो तो वह वहां उतर कर एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकता है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के कैप्टन शशि किरण, सीपीआरओ के अनुसार “रेलवे बाेर्ड का लेटर आने की सूचना जरूर हमें मिल रही है, लेकिन हमारे पास अभी तक अधिकृत रूप से लेटर नहीं आया है। फिर भी बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन की प्रांरभिक मेंटिनेंस की सुविधा अभी तक नहीं है। प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा जल्द ही वहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। सुविधा शुरू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने प्रांरभिक मेंटिनेंस का जिम्मा बीकानेर मंडल को दिया है।”

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *