दांतोंकी इम्पालान्टलॉजी ( प्रत्यारोपण ) की कार्यशाला के सार्थक परिणाम पर वर्चुअल चर्चा

दांतोंकी इम्पालान्टलॉजी ( प्रत्यारोपण ) की कार्यशाला के सार्थक परिणाम पर वर्चुअल चर्चा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 जनवरीं। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ इम्पालान्टलॉजी   ( आई.एस.ओ.आई) के बीकानेर स्टडी ग्रुप की ओर से बीकानेर में एक दिन पूर्व हुई दांतों की आधुनिक चिकित्सा से इम्पलान्टलोजी (प्रत्यारोपण) पर कार्यशाला के परिणाम व उपलब्धियों पर बुधवार को वर्चुअल चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सार्दुलगंज स्थित डॉ.बिहानी डेंटल क्लिनिक व इम्प्लांट सेंटर में हुई वर्चुअल चर्चा की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.विनोद बिहानी ने की। चर्चा में उद्योग भवन में हुई कार्यशाला में शामिल देश-प्रदेश के नामी चिकित्सकों ने संवाद कर इसको दंत चिकित्सकों के आधुनिक चिकित्सा के लिए सार्थक व उपयोगी बताया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जयपुर के दंत चिकित्सक डॉ. संकल्प मितल, डॉ.एच.एल.गुप्ता, डॉ.आलोक भारद्वाज, डॉ.धवल गोयल, डॉ.सतीश भारद्वाज व भरतपुर के डॉ. गौरव पाल सिंह, कमेटी के संरक्षक डॉ. विनोद बिहानी, ने युवा चिकित्सकों की जिज्ञासाओं का दूर किया।

चर्चा में बताया गया कि डेंटल इम्प्लांट सर्जरी और प्रोस्थेटिक डेंटिस्ट्री आधुनिक दंत चिकित्सा दांत की जगह में स्थानांतरित व स्थापित करने के स्थाई आधार प्रदान करते है वहीं प्रोस्थेटिक दांतों को मजबूत व स्थिरता प्रदान करते है। इस प्रक्रिया मेंटाइटेनियम इम्पलांट को जबड़े में रखने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया शामिल है जिसमें वेहड्डी में स्थापित किए जाते है।

डॉ.विशालमलिक, डॉ.शशांक, डॉ.वीरेन्द्र सिंह, डॉ.राजकुमार पुरोहित, डॉ.रवि नाग, मनोज सनवाल, डॉ.पीयूष पारीक, डॉ.पुनीत कालरा, डॉ.जुनैद अहमद, डॉ. अम्बूझ गुप्ता अन्नु मलिक ( आई.एस.ओ.आई ) बीकानेर स्टडी ग्रुप की अध्यक्ष डॉ.उर्वशी बिनानी व सचिव डॉ.कुसुम ने भी वर्चुअल चर्चा में भागीदारी निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *