तीन सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर मय वाटर प्यूरीफायर भेंट किये

तीन सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर मय वाटर प्यूरीफायर भेंट किये
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 19 मई । बीकानेर में प्रचण्ड गर्मी में ठण्डे व शुद्ध जल की सुविधा हेतु श्री पारसमल-नम्रता जी सुराना परिवार ने तीन सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर मय वाटर प्यूरीफायर भेंट किये हैं। श्रीमती सुधा मालू ने बताया कि ये वाटर कूलर नथमल जी-सूरजदेवी सुराना की स्मृति में बीकानेर निवासी जयपुर प्रवासी पारसमल एवं उनके पुत्र रोहन व लाभम सुराना के सौजन्य से प्रदान किये गये हैं। गंगाशहर नागरिक परिषद् के कर्मठ कार्यकर्ता बच्छराज रांका ने बताया कि पहले वाटर कूलर को राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर, बीकानेर में संस्थापित करवा कर प्रिंसिपल प्रो. बबिता जैन को सुपुर्द किया गया। दूसरा वाटर कूलर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में डॉ. गौतम लूणिया एवं तीसरा वाटर कूलर आचार्य तुलसी केंसर विभाग के टर्सरी केयर सेंटर में डॉ. मुकेश सिंघल को सुपुर्द किया गया। जतन नौलखा ने बताया कि वाटर कूलर अधिकतम उपयोगिता व इनकी निरन्तर देखभाल की सुनिश्चितता को ध्यान में रख कर लगवाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *