शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता हेतु सकारात्मक कार्यवाही करने पर राजस्थानी जगत में प्रसन्नता की लहर-कमल रंगा

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 दिसम्बर। करोड़ों लोगों की जन भावना-अस्मिता एवं सांस्कृतिक पहचान मातृभाषा राजस्थानी को शीघ्र संवैधानिक मान्यता मिले एवं संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ने का वाजब हक प्राप्त हो। प्रदेशवासियांे एवं राजस्थानी समर्थकों की लंबे समय से इस बाबत मांग पूरी करने के संदर्भ में आज प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जो सकारात्मक-महत्वपूर्ण पहल की है उसके लिए राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थानी मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा ने माननीय मदन दिलावर का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण पहल के लिए खुशी जाहिर की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रंगा ने आगे बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए जो महत्वपूर्ण पहल की है उसके तहत उन्होने राज्य के मुख्य सचिव के माध्यम से इस बाबत एक पत्र केन्द्र सरकार के गृह सचिव को भिजवाया है। ज्ञात रहे कि राजस्थानी भाषा मान्यता बाबत राजस्थान विधान सभा द्वारा सर्वसम्मति से एक संकल्प वर्ष 2003 में ही पारित कर केन्द्र सरकार को भिजवाया जा चुका है, साथ ही राजस्थानी भाषा सभी तरह की वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करती है एवं भाषा वैज्ञानिक मानदंडों पर खरी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रंगा ने आशा व्यक्त की कि राजस्थान सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा जो कार्यवाही की गई है उसके अनुसार भाषा को संवैधानिक मान्यता देने बाबत सीताकांत महापात्र की अध्यक्षता में गठित समिति ने जो सिफारिश की थी, उससे केन्द्र सरकार के गृह सचिव द्वारा संवैधानिक मान्यता की मांग पूरी करने में उचित कार्यवाही शीघ्र होगी। इस पहल पर राजस्थानी जगत एवं राजस्थानी के करोड़ो समर्थकों में प्रसन्नता है।

रंगा ने आशा रखी कि राजस्थानी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने की कार्यवाही के संदर्भ में अब यथोचित आदेश शीघ्र होंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *