बीकानेर में ‘वीं आर फाउंडेशन’ के समर कैंप पोस्टर का विमोचन

बीकानेर में 'वीं आर फाउंडेशन' के समर कैंप पोस्टर का विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सत्यनारायण शर्मा का 72वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

बीकानेर ,4 मई । ‘वीं आर फाउंडेशन’ बीकानेर के तत्वावधान में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समर कैंप के पोस्टर का गरिमामय विमोचन जस्सुसर गेट स्थित कोठारी सदन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंज्यूमर कोन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के. व्यास ने पोस्टर का विमोचन कर शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठों और समाजसेवियों की गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक अर्चना सक्सेना और सचिव अल्का पारीक के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से केन्स बीकानेर के जिला प्रभारी भगती राम पाण्डे, सीसीआई की प्रदेश संयुक्त सचिव निर्मला चौहान, महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार व्यास, और राजस्थान प्रदेश मजदूर महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष शबनम बानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके अलावा केन्स के चेतन दास कोठारी, महासंघ की जिला प्रभारी आशा स्वामी, और नवीन आचार्य भी कार्यक्रम के साक्षी बने।

pop ronak

72वें जन्मदिन पर सत्यनारायण शर्मा का सम्मान
पोस्टर विमोचन के साथ ही यह अवसर सीसीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा के लिए भी विशेष रहा। उपस्थित जनों ने शर्मा का 72वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्हें साफा, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान प्रतीक भेंट किया गया। सभी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मंच संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन फाउंडेशन की को-डायरेक्टर अलका पारिक और जॉइंट सेक्रेटरी मोना नारंग ने संयुक्त रूप से किया। अंत में चेतन दास कोठारी ने पधारे हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

sjps