रोडवेज बस व कार की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल, कार के उड़े परखच्चे

रोडवेज बस व कार की भिड़ंत में महिला की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • जावरमाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़ा में विकट मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन जने घायल हो गए।

 

सलूम्बर ,6 अप्रैल । उदयपुर-सलूम्बर मेगा हाईवे इन दिनों हादसों का मार्ग बनता नजर आ रहा है। बीते दिनों में यहां कई दुर्घटनाएं हुई, जिसमें कई गंभीर घायल तो कइयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रविवार को भी दोपहर करीब 3 बजे जावरमाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़ा में विकट मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन जने घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस सलूम्बर से उदयपुर तो कार उदयपुर से सलूम्बर की ओर जा रही थी। हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत सिंगटवाडा सरपंच गौतम लाल मीणा, ओड़ा उपसरपंच कानाराम, रमेश सुवालका आदि के साथ ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला।

pop ronak

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि हादसे में कुंद्रा, तहसील आसपुर, जिला डूंगरपुर निवासी सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, पुष्पराज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, गिरिजा कुंवर पत्नी जयपाल, नरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह घायल हो गए।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन मौके पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में सभी को निजी वाहन से उदयपुर चिकित्सालय ले जाया गया। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। साथ ही आए दिन हो रही भीषण दुर्घटनाओं को देखते हुए मेगा हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की।

 

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *