अमृता हाट में बुधवार तक हुई 7 लाख 19 हजार के उत्पादों के बिक्री, राजस्थानी फैशन शो में महिलाओं ने निभाई भागीदारी

राजस्थानी फैशन शो में महिलाओं ने निभाई भागीदारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 नवम्बर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले में बुधवार को राजस्थानी फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा, राजकीय सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अभिलाषा आल्हा, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, कॉस्ट्यूम डिजाइन विभागाध्यक्ष वंदना खट्टर, विद्युत विभाग विभागाध्यक्ष बाबूलाल बतौर अतिथि मौजूद रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थानी फैशन शो के तीन राउण्ड में महिलाओं ने रेम्प वॉक, प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक वेशभूषा की प्रस्तुति दी। फैशन शो की निर्णायक सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुकवाल, सुहानी शर्मा और सुनीता गौड़ थी। प्रतियोगिता में जयमाला मोदी अमृता क्वीन, मुस्कान सुथार फर्स्ट रनर अप, द्रोपती नाई सेकंड रनर अप रहे। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने लक्की निकाला। इसमें वीणा प्रथम, प्रियंका द्वितीय और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान मंगलवार और बुधवार के लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अतिथियों ने अमृता हाट को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि दूर-दराज से आई महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों से स्वरोजगार की राह आसान की है। मेले में महिलाओं द्वारा बनाया गया खीचड़ा, बजारी की रोटी, फली की सब्जी, लापसी, राबड़ी, कढी, चूरमा मेले के मुख्य आकर्षण हैं। रात्रि के समय इस भोजन का लुफ्त उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन तक मेले की कुल बिक्री 7 लाख 19 हजार रुपए रही। गुरुवार को उद्यमिता विकास कार्यशाला एवं खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एक हजार रुपये से अधिक खरीद पर लक्की ड्रॉ निकाल कर इनाम दिए जाएंगे। कार्यक्रम समापन पर संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका गौड़ ने किया।
===================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *