शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में युवा दिवस और नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में युवा दिवस और नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,13 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला सचिव रमेश कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को अपना संबोधन देते हुए 162वीं जयंती के बारे में बताया कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के आदर्श है वह कहा करते थे कि उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक कि अपनी मंजिल को हासिल ना कर लो।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रधान हनुमान छींपा ने बताया कि आज के युवा से हमारा आग्रह है की आप विवेकानंद जी की जयंती पर यह निश्चय करें कि उनके दिए आदर्शो को, जीवन शैली को, उनके चरित्र को अपने जीवन में अपनाए जिससे भविष्य की पीढ़ी भी सुरक्षित जीवन यापन कर सके, साथ ही नशे से वैज्ञानिक रूप से किस प्रकार से व्यक्ति का शरीर खराब हो सकता है और निरंतर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम का संयोजन कर रहे करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने स्वामी जी के मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए बताया वह कहते है की हमें अपने जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए क्योंकि जीवन में जीतना बड़ा लक्ष्य होगा जीत उतनी ही ज्यादा बड़ी हासिल होगी। इस अवसर पर शाला की अध्यापिका नीतू ने सभी विद्यार्थियों को अपने संपूर्ण जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से सदैव दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन करुणा क्लब टीम और प्रभारी सौरभ बजाज ने किया। इस अवसर पर शाला की अध्यापिका गायत्री राठौर, सीमा पूरी आदि भी उपस्थित रहें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *