बस की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर फरार

खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 1 लापता
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अगस्त। बीकानेर के अंबेडकर सर्किल पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही दिखाते हुए ड्राइवर ने युवक को कुचला और मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर फरार हो गया।
घटना का विवरण
यह हादसा तब हुआ जब बस का पिछला पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर पीबीएम अस्पताल की तरफ भाग गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बस और ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसे के तुरंत बाद अंबेडकर सर्किल पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सदर और कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक पुलिस की मदद से रास्ता खुलवाया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *