रक्तदान कर्तव्यम्’ अभियान में श्रीडूंगरगढ़ में मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रहीत

रक्तदान कर्तव्यम्' अभियान में श्रीडूंगरगढ़ में मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रहीत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), 23 सितंबर। मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप), श्रीडूंगरगढ़ द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों को मिलाकर कुल 120 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रक्तदान अभियान के तहत पहला शिविर तुलसी सेवा संस्थान में आयोजित हुआ, जहां उत्साहपूर्वक 33 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं दूसरा शिविर तेरापंथ भवन (ऊपरलो) में संपन्न हुआ, जिसमें 87 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

pop ronak

आयोजन के अवसर पर परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है और समाज का प्रत्येक रक्तदाता दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है। तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 120 यूनिट रक्त का यह संग्रह सामूहिक सेवाभाव और समाज की सक्रिय सहभागिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस पूरे अभियान में एमबीडीडी (MBDD) टीम, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र तथा श्री ओसवाल पंचायत सहित क्षेत्र की अनेक सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

समारोह के दौरान डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. ईशान जोशी, डॉ. राजीव सोनी, डॉ. विकास पारीक, झिनकार देवी बोथरा, भीकमचंद पुगलिया (कोलकाता), भीकमचंद पुगलिया (जयपुर), सुशीला पुगलिया, सूर्य प्रकाश गांधी, फुसराज पुगलिया, महावीर माली, तुलसीराम चौरड़िया, तोलाराम मारू, प्रदीप पुगलिया, मंजू बोथरा, मनोज पारख, अशोक झाबक, सत्यनारायण स्वामी, कांतिलाल पुगलिया तथा निपेंद्र नाथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में परिषद् द्वारा सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, तुलसी ब्लड सेंटर, पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा टीम एवं सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आभार जताया गया।