तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा आयोजित ‘मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव’ में 257 यूनिट रक्तदान, 32 बने SDP के लिए फिट

तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा आयोजित 'मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव' में 257 यूनिट रक्तदान, 32 बने SDP के लिए फिट
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

गंगाशहर (बीकानेर), 23 सितंबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के निर्देशन में ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद् ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा आशीर्वाद भवन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में सर्वसमाज के सहयोग और पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक की मदद से कुल 257 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। इसके साथ ही 32 युवाओं को एसडीपी (Single Donor Platelets) डोनेशन के लिए फिट पाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य प्रायोजक परिवार जयचंदलाल पदम कुमार, जय कुमार दफ्तरी परिवार तथा बीकानेर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस निरंजन शर्मा ने फीता काटकर किया।

pop ronak

तेयुप अध्यक्ष देवेंद्र डागा ने बताया कि इस शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 20 से 22 वर्ष की आयु के 32 युवाओं एवं कन्याओं ने पहली बार उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं और युवतियों का बढ़ता रुझान आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।

अभातेयुप साथी एवं राज्य सहयोगी-समन्वयक विजेंद्र छाजेड़ ने जानकारी दी कि अभातेयुप के निर्देशन में 17 से 23 सितंबर तक बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों जैसे श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू, लूणकरणसर और जोरावरपुरा में भी रक्तदान शिविरों का सफ़ल आयोजन हुआ, जिनमें कुल 1130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर सभा अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतन लाल संचेती, महिला मंडल से बिंदु छाजेड़, मीनाक्षी आंचलिया, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान मंत्री दीपक आंचलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, टीपीएफ अध्यक्ष रतनलाल छलाणी, जैन लूणकरण छाजेड़, अमरचंद सोनी, किशन बैद, प्रकाश भंसाली, संजय चौरड़िया, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, हनुमानमल रांका, मुकेश सोनी, सरिता नाहटा, जेठमल नाहटा, अभातेयुप साथी पीयूष लूणिया, ललित राखेचा, एमबीडीडी प्रभारी कपिल नाहटा तथा सहप्रभारी पंकज आंचलिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर को सफ़ल बनाने में पवन छाजेड़, अरुण नाहटा, महावीर बोथरा, भरत सोनी, रोशन नाहटा, भरत गोलछा, रोहित बैद, रजनीश गोलछा, धनपत भंसाली, वर्धमान चोपड़ा, मांगीलाल बोथरा, किशोर मंडल से मयंक सिंगी, हर्षित नाहटा, कन्या मंडल व महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया। पीबीएम ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. एन.एल. महावर एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम का शिविर संचालन में विशेष सहयोग रहा। तेयुप मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने अंत में सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार जताया।