नोखा में 13 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास मकान में दी दबिश

नोखा में 13 सटोरिये गिरफ्ता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर (नोखा), 06 मई। नोखा थाना पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पेट्रोल पंप बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान में संचालित हो रहे मटका सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 13 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुप्त सूचना पर तीसरी मंजिल पर छापेमारी
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ जनरेलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को पुख्ता जानकारी मिली थी कि पेट्रोल पंप के पीछे एक मकान की तीसरी मंजिल पर बड़े स्तर पर सट्टे की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अचानक दबिश दी, जिससे सटोरियों को भागने का मौका नहीं मिला।

pop ronak

17 हजार की नगदी और सट्टा सामग्री बरामद
पुलिस ने मौके से 17 हजार रुपये की नगदी के साथ सट्टे से संबंधित पर्चियां और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में कोजाराम नायक, भवानीशंकर भार्गव, इकबाल तेली, प्रकाश सोनी, डालचंद भाट, बबलू, हीरालाल वाल्मीकि, राजूराम नायक, गणेश नायक, मुस्लिम सिद्दीकी, बजरंग गोयल और मनोज नायक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जोधपुर के भी रहने वाले हैं।

कानूनी कार्रवाई शुरू
छापेमारी के दौरान एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क के मुख्य संचालक तक पहुँचने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

sjps
sesumo school