70वीं राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए मास्टर बच्ची क्लब के 14 खिलाड़ियों का चयन
70वीं राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए मास्टर बच्ची क्लब के 14 खिलाड़ियों का चयन



- बीकानेर के खेल इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय
बीकानेर, 28 सितम्बर । 70वीं राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए मास्टर बच्ची क्लब के 14 उभरते खिलाड़ियों का चयन होने से बीकानेर के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। क्लब के 12 खिलाड़ियों (7 बालिकाएं एवं 5 बालक) का चयन अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, वहीं दो खिलाड़ियों—वैभव और वैराज का चयन तैराकी (Swimming) स्पर्धा के लिए हुआ है।


चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों में केशव पुरोहित, दिनेश किराडू, प्रद्युम्न ओझा, अंशुल पंवार, गौरव, जयश्री, भावना, जया, निधि स्वामी, रितिका सारस्वत, राधिका और शिवानी बिश्नोई शामिल हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, फिटनेस व अनुशासन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।


क्लब के सचिव एवं मुख्य कोच भरत पुरोहित ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में मास्टर बच्ची क्लब के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर 100 से अधिक बार और राष्ट्रीय स्तर पर 5 से अधिक बार चयन हो चुका है। गर्ल्स टीम को कोच बुंदेला सिंह व श्याम चुरा तथा बॉयज टीम को देवेंद्र पुरोहित, आशीष व विनोद द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
क्लब के संरक्षक एन. डी. रंगा ने कहा कि 40 वर्षों से भी अधिक पुराना यह क्लब बीकानेर में खेल संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दे रहा है। क्लब अध्यक्ष सुनील बंठिया व पदाधिकारी राम जी सोनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय कोचिंग स्टाफ व खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ सदस्य महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, अशोक छंगाणी, शिवकुमार शर्मा, इंद्र जोशी, प्रेम जी पुरोहित, राजेंद्र चांडक, अनिल छंगाणी और कालू भा सहित समस्त सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
