बीकानेर में नवनिर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों का भव्य नागरिक अभिनंदन

बीकानेर में नवनिर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों का भव्य नागरिक अभिनंदन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 27 सितंबर । माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान, शिव वैली, गंगाशहर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह में बीकानेर नगर निगम के उप महापौर पंकज गहलोत सहित नवनिर्वाचित पार्षद संदीप गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, शुभकरण गहलोत, दीपक तंवर, हेमेंद्र भाटी, शंकरलाल तंवर, लीला गहलोत, शीतल भाटी, शिव गहलोत तथा नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित कविता भाटी का माला व साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया।

pop ronak

इस अवसर पर माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह सम्मान केवल उनकी चुनावी जीत का अभिनंदन नहीं, बल्कि जनता द्वारा उन्हें सौंपी गई जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सम्मान है। उन्होंने समाज को शिक्षा, खेल और सामाजिक सरोकार के क्षेत्रों में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास व जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं व मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में शिरकत की। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संकल्प लिया।