प्रसूताओं के लिए पीबीएम में निर्मित 25 ‘कृष्णा कॉटेज’ का उद्घाटन 14 फरवरी को

प्रसूताओं के लिए पीबीएम में निर्मित 25 'कृष्णा कॉटेज' का उद्घाटन 14 फरवरी को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 7 फ़रवरी । बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भामाशाह सींगी परिवार द्वारा अस्पताल परिसर में प्रसूताओं की सुविधा हेतु नवनिर्मित 25 वातानुकूलित ‘कृष्णा कॉटेज’ का भव्य उद्घाटन आगामी 14 फरवरी को सुबह 11:15 बजे होगा। यह पहल बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से सींगी परिवार ने अपने पूर्वजों—चेतनदास, द्वारकादास एवं दाऊलाल सींगी की पुण्य स्मृति में की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भामाशाह श्रीराम सींगी और किशन लाल सींगी ने बताया कि इन आधुनिक कॉटेज के साथ-साथ यहाँ एक ऑफिस रूम, स्टोर रूम, गार्ड रूम, नर्सिंग स्टेशन और एक सुसज्जित रिसेप्शन का निर्माण भी कराया गया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पूर्ण सुविधा मिल सके।

pop ronak

प्रतिदिन 80 प्रसव, पर कॉटेज का था अभाव
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जानकारी दी कि पीबीएम के प्रसूति रोग विभाग में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 प्रसव होते हैं। पर्याप्त कॉटेज सुविधा न होने के कारण प्रसूताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी मानवीय आवश्यकता को समझते हुए सींगी परिवार ने इन सुसज्जित कॉटेज का निर्माण कराया है। शनिवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी और डॉ. जितेन्द्र आचार्य ने कॉटेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

दिग्गज राजनेता और अतिथि होंगे शामिल
14 फरवरी को आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अर्जुनराम मेघवाल: केंद्रीय मंत्री ,गजेंद्र सिंह खींवसर: चिकित्सा मंत्री, राजस्थान सरकार,
सिद्धि कुमारी: पूर्व विधानसभा विधायिका, जेठानंद व्यास: विधायक, पश्चिम विधानसभा, नम्रता वृष्णि: जिला कलेक्टर, बीकानेर, संदीप काबरा: अध्यक्ष, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा जैसे अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसे भामाशाहों की ओर से समाज को दी गई एक अमूल्य भेंट बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *