मंगलवार , 31 दिसंबर सायं खास खास ख़बरें

खास खास ख़बरें
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता- मांगीलाल व जैन दीपंकर छाजेड़
=============================
1 दुनिया में नया साल सबसे पहले न्यूजीलैंड में, जश्न शुरू, आतिशबाजी के साथ स्वागत; भारत से पहले 41 देशों में आएगा नया साल।
2 कन्याकुमारी में देश के पहले समुद्री ग्लास ब्रिज का उद्घाटन, विवेकानंद मेमोरियल से तिरुवल्लुवर प्रतिमा तक 77 मीटर लंबा पुल, ₹37 करोड़ लागत।
3 मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी, कहा- पूरा साल बेहद खराब रहा, लोग मुझे क्षमा करें।
4 IRCTC की वेबसाइट इस महीने तीसरी बार डाउन, आज करीब 2 घंटे डाउन रही, तत्काल टिकट बुकिंग के समय सबसे ज्यादा समस्या।
5 दलित-आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को दे रहे बढ़ावा’, कांग्रेस का भाजपा पर आरोप।
6 भाजपा ने केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म का छोटा पंडित बताया, कहा- वे चुनावी हिंदू; केजरीवाल बोले- क्या मुझे गाली देने से देश का भला होगा।
7 ‘राहुल-प्रियंका गांधी को चुनाव में सपोर्ट करने वाले राष्ट्र विरोधी’, नितेश राणे का फिर विवादित बयान।
8 मुंबई-नागपुर हाईवे पर 50 से ज्यादा कार-ट्रक पंचर हुए, रात भर जाम लगा रहा; गाड़ियां लोहे के बोर्ड पर से निकल रही थीं।
9 राजस्थान में कोहरे से विजिबिलिटी 10, MP में 20 मीटर, यूपी-हरियाणा के 66 जिलों में शीतलहर; जम्मू-कश्मीर में टेम्परेचर माइनस 10 डिग्री पहुंचा।
10 यूनीमेक एयरोस्पेस का शेयर 90% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट, इश्यू प्राइस ₹785 था, एयरोइंजन और एयरफ्रेम टूल्स बनाती है कंपनी।
11 सेंसेक्स 109 अंक गिरकर 78,139 पर बंद, निफ्टी बिना किसी बदलाव के 23,644 पर क्लोज, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
===============================

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *