शनिवार, 18 नवम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक शुक्ल पक्ष लाभ-पंचमी
=============================

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के अपने संकल्प का जिक्र किया।
2 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया है कि देश अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा एक ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है।
3 ग्लोबल साउथ’ के देशों को जलवायु परिवर्तन पर आसान शर्तों पर वित्त और प्रौद्योगिकी प्रदान करने की सहमति बनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का मानना है कि नई तकनीक से ‘ग्लोबल साउथ’ और ‘नॉर्थ’ के बीच दूरियां नहीं बढ़नी चाहिए।
4 हमास-इजरायल संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है: प्रधानमंत्री मोदी।
5 ‘राजस्थान को पार्टी का एटीएम बना दिया’, अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
6 शाह बोले-लाल रंग देखकर गहलोत सांड जैसे दौड़ते हैं, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।
7 मध्य प्रदेश में पिछले तीन विधानसभा चुनाव का टूटा रिकॉर्ड, मतदाताओं ने 80 प्रतिशत मतदान कर रचा कीर्तिमान।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 मध्यप्रदेश में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। हालांकि अंतिम आंकड़े आना बाकि हैं। पर जो आंकड़े अब तक सामने आए हैं, वो बीते चार चुनावों में सबसे ज्यादा हैं।
9 मध्यप्रदेश चुनाव: शहरी क्षेत्रों पर भारी पड़े ग्रामीण क्षेत्र, 2018 से ज्यादा आंकड़ा किया पार; सूरज ढलने तक जमकर किया मतदान।
10 मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और अन्य राज्यों के लिए 30 नवंबर तक कोई एग्जिट पोल नहीं, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक।
11 प्रियंका बोलीं- धर्म पर वोट देकर आपने आदत बिगाड़ी, नेता बहुत चालाक होता है, काम की बात न करो तो आलसी बन जाता है।
12 संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, चुनावों के नतीजे असर डालेंगे; UCC कार्ड चल सकती है भाजपा, महुआ-राघव पर हंगामा संभव।
13 मोहन भागवत ने हृदय अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले- समाज कल्याण के लिए दान मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं।
14 आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन।
15 रिहाई के बाद भी नरक भोग रहे, राजीव की हत्या के दोषियों की HC से गुहार।
16 AAP सरकार ने की मुख्य सचिव की घेराबंदी, जमीन मामले के बाद अब नया केस।
17 ममता को रास नहीं आई टीम इंडिया की जर्सी, क्रिकेट के भगवाकरण का आरोप।
18 चक्रवाती तूफान ने बढ़ाया टेंशन, आज से कुछ राज्यों में होगी भारी बारिश।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

19 कोहली v हेजलवुड से लेकर रोहित v स्टार्क तक…फाइनल में इन पर रहेगी नजर।
20 Happy Chhath: नहाय-खाय, खरना, सांझ के अरघ…छठ पर भेजें ये शुभकामनाएं।
21 हार से लिया सबक, अब लोकसभा पर नजर; फिर मजबूत हुआ येदियुरप्पा का खेमा।
22 छठ महापर्व का दूसरा दिन, खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत।
23 Rajasthan Election: वोट डालो सेल्फी लो, लाइक्स पर मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार, जान लीजिए क्या करना होगा।
24 तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’: पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा।
25 पीएम मोदी आएंगे राजस्थान, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रोड़ शो।
26 अब आलोक शर्मा IPS संभालेगा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा।
27 हरियाणा के लोगों को प्राइवेट नौकरी में नहीं मिलेगा 75% आरक्षण, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया झटका।
28 Jammu and Kashmir: कुलगाम में पांच आतंकी ढे़र, गोला बारूद भी बरामद,फाइनल स्टेज में ऑपरेशन।
29 उत्‍तरकाशी टनल हादसा: भाई, मां से मत बताना कि मैं सुरंग में फंसा हुआ हूं !

30 कल तक जो आंखों का तारा था, उस सैम ऑल्टमैन से ChatGPT को क्यों उठ गया भरोसा ?
31 कुल्लू की पार्वती वैली में 2 रूसी टूरिस्ट के मिले शव, तन पर नहीं थे एक भी कपड़े।
32 बाहुबली विजय मिश्रा को बड़ी राहत, 6 साल पुराने केस में सजा के बाद कोर्ट ने किया बरी।
33 फाइनल में भारत की जीत होगी पक्की, रोहित सेना को बस माननी होगी पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की बात।
34 बाइडन-चिनफिंग क्यों मिले! शतरंज से भी रोमांचक है यह गेम, शह-मात का खेल समझिए।
35 फाइनल मैच के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए चलेगी वर्ल्ड कप स्पेशल ट्रेन।
36 ChatGPT के बॉस सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने किया फायर, भारतीय मूल की महिला मीरा मूर्ति को फ़िलहाल मिली जिम्मेदारी।
37 यूपी में लड़की को धमकाकर अपने रूम पर ले गया ई-रिक्शा ड्राइवर, हाथ पैर बांधकर किया रेप।
38 फाइनल के दौरान होगा WC विजेता कप्तानों का सम्मान, मौजूद रहेंगे PM
CM भूपेश बघेल को है जीत का विश्वास।
39 एक दिन कांग्रेस-भाजपा को पीछे छोड़ देश में आम आदमी पार्टी का राज होगा : केजरीवाल।
40 तेलंगाना में कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना : राहुल।
41 मप्र में सभी 230 सीटों के लिए मतदान समाप्त, कम से कम 72 प्रतिशत मतदान
=============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *