गुरूवार, 02 नवम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक कृष्ण पक्ष पंचमी

================================
1 पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, योगी-शाह भी आएंगे।
2 वोटिंग से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नहीं दिखा सकेंगे एग्‍जिट पोल।
3 मणिपुर पुलिस से हथियार मांगने पहुंची भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस की हवाई फायरिंग; पास ही में है CM ऑफिस।
4 राहुल बोले- भाजपा AIMIM कैंडिडेट्स को पैसे देती है, तेलंगाना में BJP को 2% वोट मिलेंगे; केसीआर CM पद से जल्द बाय-बाय बोलेंगे।
5 भाजपा सीईसी की बैठक में राजस्थान-तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर हुआ मंथन, आज जारी हो सकती है सूची।
6 दिल्ली शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल से आज होगी ED की पूछताछ, AAP ने जताई आशंका- हो सकती है CM की गिरफ्तारी।
7 राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ बागियों ने बुलंद की आवाज, राज्यव्यापी प्रदर्शन से बढ़ी टेंशन।
8 मध्यप्रदेश चुनाव:दांव पर दिग्गज, शिवराज के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और एक राष्ट्रीय महासचिव मैदान में।
9 अनशन खत्म करने को तैयार नहीं मनोज जरांगे, सर्वदलीय बैठक के प्रस्ताव को ठुकराया; चेतावनी भी दी।
10 सरयू नदी में नाव पलटी..2 की मौत, 7 लापता, छपरा में दियारा से खेती कर लौट रहे थे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; SDRF-NDRF भी मौजूद।
11 इस 4 और 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र, दीपावली से खरीदारी और शुभ कामों की शुरुआत के दो दिन रहेंगे खास।
12 विश्व कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की।
13 टीम इंडिया की विजयी रथ को रोकना श्रीलंका के लिए आसान नहीं, मुंबई में आज होगा ब्लॉकबस्टर मुकाबला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

14 लेबनान से इजराइल पर एंटी टैंक मिसाइल दागी गईं, इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन।
15 केजरीवाल का ED के सामने जाने से इनकार, MP निकलने को तैयार।
16 फडणवीस की बोलती बंद कर देंगे, मराठा आंदोलनकारी। क्यों BJP नेता पर भड़के।
17 शराब घोटाला नहीं, AAP मंत्री राज कुमार पर ED वाली मुसीबत की वजह हवाला रैकेट व कस्टम चोरी का मामला बनाया है।
18 NZ की हार के बाद शोएब अख्तर का ट्वीट वायरल, ‘WC अभी तक चल रहा है?’
19 दो जंगों के बीच तीसरा मोर्चा खोल रहा चीन, ताइवान पर उड़ाए 43 जंगी जहाज।
20 तुर्की,बोलिविया, जॉर्डन.. इजरायल से नाता तोड़ने वालों की बढ़ रही लिस्ट।
21 डायबिटीज मरीजों के लिए खुशखबरी, इंसुलिन नहीं देगा दर्द;आ रहा है स्प्रे।
22 गदर 2, ओएमजी 2 क्लैश रोकने के लिए सनी ने किया था फोन तो अक्षय बोले स्टूडियो के है। सनी मैं फोन रिक्वेस्ट ही कर सकता था।
23 संसद की एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होने के लिए घर से निकलीं महुआ मोइत्रा।
24 लोकतंत्र के चुनावी मैदान में फंसे कई ‘महाराज’, पूर्व राजघरानों की ‘महारानियों’ की साख भी दांव पर।
25 मराठा आरक्षण आंदोलन: छत्रपति संभाजीनगर जिले में आज इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड।
26 ईडी की पूछताछ से पहले राजघाट जा सकते हैं CM केजरीवाल, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद।
27 तेलंगाना दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, अंबातिपल्ली में महिला सभा को करेंगे संबोधित।
28 तेलंगाना: पूर्व सांसद और महेश्वरम से कांग्रेस प्रत्याशी के. लक्षमा रेड्डी और बडंगपेट मेयर के घर IT की रेड।
29 विवेक विहार में IIT दिल्ली के एक छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड।
30 क्रिकेट विश्व कप: भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज।
31 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी दिन आज।
32 इसराइल से अब इस अरब देश ने बनाई दूरी, खुलकर जताई नाराज़गी।
33 केजरीवाल का ED को जवाब, BJP के कहने पर नोटिस भेजा ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाऊं।
34 अखिलेश यादव का बयान क्या इंडिया गठबंधन के लिए झटका है ?
35 चीन ने की इसराइल-हमास जंग रुकवाने की पेशकश, क्या है इरादा ?
36 अयोध्या में राम मंदिर के पास से मस्जिद हटाने का एग्रीमेंट, क्या है पूरा मामला ?
37 दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, स्मॉग की चादर से पूरी राजधानी बनी गैस चैंबर।
38 अपने फायदे के लिए BJP ने मणिपुर को बांटा, सोनिया गांधी का PM मोदी पर जोरदार हमला।
39 CWC 2023 : न्यूजीलैंड 167 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका से मिली 190 रनों की हार।
40 राघव चड्ढा का BJP पर हमला, बोले- INDIA गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डालने की तैयारी।
41 त्योहारी सीजन में सरकार की छप्परफाड़ कमाई, अक्टूबर में हुआ 1.72 लाख करोड़ हुआ GST कलेक्शन।
==============================
सोना- 147 = 60,793
चांदी – 368 = 71301

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *