रविवार, 31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी
==============================
1 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।
2 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना है। हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना है।
3 पीएम ने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है।
4 मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, सुरक्षा का हवाला दिया; कहा- 550 साल इंतजार किया, कुछ दिन और करें।
5 घर घर में राम ज्योति जलाने के लिए भाजपा की जरूरत नहीं है, राम इस देश की अस्मिता और संस्कृति है : संजय राउत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

6 जम्मू-कश्मीर में इस साल 76 आतंकी मारे गए, 291 गिरफ्तारियां हुईं; DGP स्वैन बोले- 2022 के मुकाबले आतंकी घटनाएं 63% कम हुईं।
7 विनेश फोगाट ने खेल रत्न-अर्जुन अवॉर्ड लौटाए, PMO के बाहर कर्तव्य पथ पर छोड़े; बजरंग पूनिया बोले- महिला पहलवानों का सबसे बुरा दौर।
8 विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर कम बात हुई, रिटायर जस्टिस कौल बोले- अनुच्छेद 370 हटाना सर्वसम्मत फैसला; जम्मू-कश्मीर में स्थिति सुधर रही।
9 राहुल बोले- रेल किराया बढ़ा, प्लेटफाॅर्म टिकट महंगा हुआ,जनता को क्या चाहिए- सुलभ रेल यात्रा या शहंशाह के बुत के साथ तस्वीर।
10 हिट एंड रन के नए कानून का विरोध, ट्रक ड्राइवरों का कई राज्यों में चक्का जाम; नए कानून में 10 लाख जुर्माना, 7 साल की सजा।
11 राजस्थान में 22 मंत्री बने, इनमें 17 पहली बार, एक सीट पर वोटिंग बाकी, उसका प्रत्याशी भी मंत्री बना, राजस्थान में ऐसा पहला मामला। 12 राजस्थान के सभी 22 मंत्रियों की प्रोफाइल, किरोड़ीलाल और टीटी सबसे उम्रदराज; सिर्फ एक महिला नागौर जायल से मंजु बाघमार मंत्री, वे ही सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखीं।
13 राजस्थान में BJP ने चला एक और जीत का दांव, चुनाव से पहले ही बना दिया मंत्री;जनवरी पहले हप्ते में श्री करनपुर उप- चुनाव जो होना है,बिफरी कांग्रेस।
14 भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है। भाजपा ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।संभवत देश में यह पहला मामला है, जो चुनाव से पुर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मंत्री की शपथ दिलाई गई है: डोटासरा।
15 भजन लाल की कैबिनेट में खिलाड़ी, पुजारी से लेकर प्रोफेसर तक, 40 के सुरेश सबसे युवा मंत्री।
16 भजनलाल शर्मा की सरकार में घट गया वसुंधरा राजे का कद, कैबिनेट से खास नेता बाहर।
17 MP में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, सीएम ने गृह अपने पास रखा, विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन; प्रहलाद को पंचायत एवं ग्रामीण विकास।
18 वर्ष 2023 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। नए साल 2024 में आम आदमी को प्रभावित करने वाले नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। इनमें सिम कार्ड से लेकर आयकर रिटर्न (आईटीआर) से जुड़े नियम शामिल हैं।
19 बेलगोरोड पर यूक्रेन ने बरसाए रॉकेट, रूस के मंत्री ने किया दावा- ’14 लोगों की मौत, 108 घायल’ .
20 अयोध्या से लड़ेगा बड़ा नेता; 2024 को लेकर UP में भाजपा का प्लान तैयार।

pop ronak
kaosa
आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 ममता से किस बात के लिए नाराज हुए अभिषेक, 24 में नहीं करेंगे प्रचार।
22 म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 151 सैनिक, भारत में शरण लेने को मजबूर।
23 घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, आज दिल्ली जाने वाली 23 ट्रेनें लेट; लिस्ट।
24 2nd Test में किसका कटेगा पत्ता? भारतीय प्लेइंग 11 में होंगे दो बदलाव।
25 तीसरे विश्व युद्ध की ओर तेजी से बढ़ रही दुनिया: धर्मगुरु दलाई लामा।
26 कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले पर केस, आरोप- कमरे में बंद कर पीटा।
27 सस्ता LPG सिलेंडर, डीए से ITR तक… एक जनवरी से बदल रहा बहुत कुछ।
28 ND vs SA: मुकेश ने पूछा- भइया गेंद अंदर आया क्या, रोहित बोले, हवे में नहीं घूमा, धीमे-धीमे आया।
29 हरियाणा के वकील की बेटी, दामाद और नातिन की अमेरिका में मौत, घर के अंदर मिले तीनों के शव।
30 रूस के बेलग्राद में गोलाबारी में 21 लोगों की मौत, यूक्रेन का 22 महीने में सबसे घातक हमला।
31 गिफ्ट सिटी में शराब पीकर नहीं झूम पाएंगे…दो साल के लिए मिलेगा परिमट, पीने की जगह तैनात रहेंगे सिक्योरिटी गार्ड्स।
32 राहुल अपनी कथनी को करनी में क्यों नहीं बदल देते? अरुणाचल पर क्यों दे रहे बीजेपी को मौका।
33 हिमाचल में 2024 का होगा ग्रैंड वेलकम:​​​​​​​मनाली- धर्मशाला चुनी जाएगी न्यू ईयर क्वीन; शिमला-मनाली में रातभर चलेगी DJ पार्टी।
34 IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के सभी आरोपी अरेस्ट:गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया था; 60 दिन बाद बाइक के साथ पकड़े गए।
35 घने कोहरे की चपेट में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 7 राज्य:23 ट्रेनें लेट, पंजाब-जम्मू में जीरो विजिबिलिटी; नए साल में बढ़ेगी ठंड।
36 राज्यों के 158 बिल केंद्र में अटके:91 बिल एक साल से भी ज्यादा समय से पेंडिंग; राजस्थान-छत्तीसगढ़ के धर्मांतरण बिल 17 साल से फंसे।
37 महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आग:6 लोगों की मौत, घटना के वक्त 10-15 वर्कर्स फैक्ट्री में सो रहे थे।
38 देश में कोविड के 841 नए केस आए सामने, तीन लोगों की मौत।
39 यादगार तस्वीरों में साल 2023:मां-बेटी जिंदा जल गईं और पुलिस तमाशा देखती रही; पूर्व सीएम 8 फीट दीवार से कूद गए।
40 आईएएस सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव।
41 मणिपुर के मोरेह में अज्ञात बंदूकधारियों की पुलिस कमांडो से झड़प, हुई भारी गोलीबारी।
==============================

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *