शनिवार,01 जून देस दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी/दशमी
==============================
1 आठ राज्यों की 57 सीटों पर आज वोटिंग, वाराणसी से मोदी तीसरी बार मैदान में; 5 केंद्रीय मंत्री और 4 एक्टर भी किस्मत आजमा रहे।
2 सातवें चरण का मतदान आज, 904 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला।
3 PM मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल से बाहर आएंगे, ध्यान का आज तीसरा दिन, कल तस्वीरों में भगवा चोला, रुद्राक्ष की माला लिए दिखे थे।
4 शुरुआती सुस्ती के बाद चौथे-पांचवें चरण में बढ़ा मतदान, छठे दौर में आई कमी, अब अंतिम चरण में क्या होगा ?
5 कांग्रेस का एग्जिट पोल की TV डिबेट से किनारा, कहा- TRP के खेल का हिस्सा नहीं बनेंगे, नड्डा बोले- नतीजों से पहले हार मानी।
6 I.N.D.I.A. ब्लॉक की आज दिल्ली में बैठक, चुनाव नतीजों के बाद की रणनीति पर चर्चा संभव; ममता शामिल नहीं होंगी, बोलीं- मेरे यहां वोटिंग है।
7 बेहद आक्रामक रहा बंगाल का चुनावी अभियान, मोदी और ममता के बीच जुबानी जंग की भी खूब रही चर्चा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश, इजरायली कंपनी ने की AI से हस्तक्षेप की कोशिश।
9 जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ, पिछली तिमाही में 8.4% रही थी, वित्त वर्ष 2024 में 8.2% की दर से बढ़ी इकोनॉमी।
10 तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर; जल्द मिलेगी लू से राहत, झमाझम होगी बारिश।
11 बीजेपी के मुद्दों के ‘बाउंसर’ पर I.N.D.I.A ने लगाया वादों का ‘सिक्स’, इस तरह रोमांचक रहा सियासी मुकाबले के सातों चरण।
12 खरगे ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडीया गठबंधन (INDIA) बुहमत के आंकड़े 272 से ज्यादा सीटें लाने वाली है। कर्नाटक , राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश में भारी सीटों के साथ इंडिया को मिल रहा है,इसी के साथ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब रिपीट नहीं होगी।
13 खरगे ने कहा कि इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी ने काम किया है। संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा भी लोगों के दिमाग में रहा है।
14 पीएम मोदी के ‘ध्यान’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे ने कहा- आपके ड्रामा का खर्च कौन उठाएगा? आस्था है तो घर पर करें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 सातवें चरण के मतदान के बाद जारी होंगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल,शाम 6 बजे के बाद हर चेनलों पर दिखाई देगा एग्जिट पोल।
16 जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, याचिका में अपील- हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश को ज्यादा पानी छोड़ने का कहें।
17 हिमाचल प्रदेश में विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, एक बूथ पर हेलिकॉप्टर तो दूसरे पर नांव से पहुंची पोलिंग टीमें; खतरनाक नाला-पहाड़ भी पार किया।
18 केजरीवाल बोले: 2 जून को मुझे सरेंडर करना है, दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे, जेल के अंदर से चलाएंगे सरकार।
19 मेरे प्राण चले जाएं तो गम मत करना; सरेंडर से पहले केजरीवाल की भावुक बातें; प्रताड़ना का डर।
20 सेक्स स्कैंडल- प्रज्वल की 35 दिन बाद भारत वापसी, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर SIT ने अरेस्ट किया, आज पेशी; मां से कल होगी पूछताछ।
21 योग कार्यक्रम में डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी को अटैक, इंदौर के अस्पताल में मौत; हाथ में तिरंगा लिए थे, लोग समझे परफॉर्म कर रहे।
22 आस्था पर भीषण गर्मी का असर: अयोध्या में दोगुना घट गए रामलला के दर्शनार्थी, रामपथ पर सन्नाटे जैसी स्थिति।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 सप्ताह के आखिरी दिन के कारोबार में मामुली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद।
24 तो क्या लोकसभा चुनाव में कुछ खेल करना चाहते थे बाहरी, ओपन AI का दावा।
25 अब UP में एक ही दुकान पर नहीं मिलेगा तंबाकू और पान मसाला, योगी सरकार का ये फैसला।
26 दिल्ली के कई नर्सिंग होम्स और अस्पतालों में मिली खामियां, अब दर्ज होगी FIR .
27 पाकिस्तान ने पीओके को विदेशी क्षेत्र मानकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, गलती से ही मान लिया भारत का इलाका।
28 रिटायरमेंट से एक दिन पहले वीरप्पन को मारने वाले ASP सस्पेंड, जानें पूरा मामला।
29 भीषण गर्मी में सात चरणों का लंबा चुनाव पूरा, अब नतीजों का इंतजार।
30 बिल्डर प्रॉजेक्ट में फंसे 900 बायर्स करा सकेंगे रजिस्ट्री, यमुना अथॉरिटी ने दिया अनोखा ऑफर।
31 मुंबई में सलमान की कार पर हमले की साजिश थी, बिश्नोई गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार; कहा- पाकिस्तान से हथियार आने वाला था।
32 यूपी की 13 सीटों पर 2 घंटे में 12% वोटिंग:सीएम योगी और काजल निषाद ने वोट डाला; अजय राय ने विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
33 हिमाचल में 9 बजे तक 14.35% वोटिंग:शिमला सीट पर सबसे ज्यादा मतदान; ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर वोट डालने पहुंची महिला।
34 पंजाब में 9 बजे तक 9.64% वोटिंग:सबसे ज्यादा फिरोजपुर-संगरूर में, अमृतसर में सबसे कम।
35 हीटस्ट्रोक से 4 दिन में 7 राज्यों में 320 मौतें:इनमें 25 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारी; दिल्ली समेत 14 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट।
36 शांत प्रतिस्पर्धा में नजर आते कन्याकुमारी के दो स्मारक।
37 लोकसभा चुनाव के बाद क्या कम होंगी सुंदरबन की चुनौतियां। भारत के लोकसभा चुनावों में अनेक मुद्दें हैं लेकिन सुंदरबन के एक छोटे द्वीप के लोगों की चिंता अलग है।
38 खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की जीत-हार पर होगी सरकार की नजर।
39 असम की एक कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं।
40 प्याज किसान क्यों कह रहे हैं “हमें चुनाव से डर लगता है”
41 जो बाईडेन का इजरायल और हमास युद्ध विराम के लिए थ्री फेज प्रपोजल, गाजा से इजरायली सेना भी होगी वापस।
42 मूडीज की रेटिंग में भारत G-20 में सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाला देश, जीडीपी में इतने फीसदी की बढ़ोतरी।
43 अहंकार, अत्याचार का प्रतीक बन चुकी सरकार पर वोट से ‘अंतिम प्रहार’ करे जनता: राहुल गांधी
======

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *