मंगलवार, 24 जून 2025 देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार

सोमवर , 8 सितम्बर देश दुनिया के 44 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
आषाढ़ कृष्णा 14
=======================
1 ‘बच्चों को माओवादियों ने थमा दी थीं बंदूकें, अब हाथों में किताबें हैं’, छत्तीसगढ़ में माओवादी प्रभावित क्षेत्र में गरजे अमित शाह।
2 इलेक्ट्रिक इंजन निर्माण पर कांग्रेस के आरोपों पर रेलवे ने दिया जवाब, कहा- आरोप तथ्यहीन और भ्रामक।
3 इजराइल का “टारगेटेड एरियल ऑपरेशन” : ईरान के 6 हवाई अड्डों पर बरसाई आग, 15 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर जलाकर किए राख।
4 ईरान का “एरियल ऑपरेशन” पर कड़ा जवाबः इजराइल पर की मिसाइलों की बौछार, अमेरिका खिलाफ भी सेना को कार्रवाई की दी ‘खुली छूट।’
5 ईरान का जवाबी हमला, कतर और इराक में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं 6 मिसाइलें।
6 ईरान का हमला बेहद कमजोर, अब शांति की उम्मीद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान।
7 ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर पर बनी सहमति, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें कीं रद्द।
9 ईरानी हमले का जवाब नहीं देगा US: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा।
10 रूस ने यूक्रेन पर 352 ड्रोन और 16 मिसाइलों से बोला हमला, मारे गए 10 लोग; यूक्रेन ने कई ड्रोन गिराने का किया दावा।
11कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचें।
12 भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन, 77 साल की आयु में लंदन में ली अंतिम सांस।
13 एअर इंडिया की जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी:130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द; श्रीनगर जा रही फ्लाइट लैंड किए बिना दिल्ली लौटी।
14 चार 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव… गुजरात में BJP, लुधियाना में AAP, बंगाल में TMC आगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 बांग्लादेश में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार, भीड़ ने किया हमला…जूतों से की पिटाई, फिर मारे अंडे।
16 ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ, कई देश उसे हथियार देने को तैयार’… रूस ने बढ़ाई ट्रम्प की टेंशन।
17 कांग्रेस नेता ने औरंगजेब को बताया ‘पवित्र व्यक्ति’, अबू आजमी बोले- ‘संविधान में कर दो बदलाव, मुस्लिमों का बोलना मना है।’
18 आसियान को ‘चीन की बी टीम’ कहने पर बवाल, कांग्रेस बोली- विदेश नीति पर एक और चोट।
19 डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान। 12 दिन का युद्ध खत्म हुआ।
20 ईरान-इजराइल में सीजफायर के बाद कच्चे तेल के दाम धड़ाम, चहके शेयर बाजार।
21 पहलगाम हमले में आतंकियों के मददगारों को 5 दिनों की रिमांड, NIA कर सकती है बड़े खुलासे।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 पाक विमानों के लिए एयर स्पेस प्रतिबंध एक महीना और बढ़ा, अब पाबंदी 24 जुलाई तक।
23 विमानन क्षेत्र में ‘कई कमियां’, संसदीय समिति ने बोइंग अधिकारियों को किया तलब।
24 झूठ की ढाल से नहीं छिपेगा आतंकवाद, OIC में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का पलटवार।
25 हरियाणा के बड़े बदमाश का दिल्ली पुलिस ने किया खात्मा, भीषण एनकाउंटर में मारा गया रोमिल वोहरा।
26 अहमदाबाद हादसा- मेटल रॉड- प्लेट्स से बॉडीज की पहचान, डॉक्टर बोले- पैसेंजर्स बुरी तरह जले, इसलिए बॉडी पार्ट्स पर टैग लगाया।
27 केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं, लीक से हटकर नहीं सोचते नौकरशाह। इस दौरान उन्होंने कहा,  ‘हमारे पास धन की कमी नहीं है।
28 जस्टिस यशवंत वर्मा मामले के बाद केंद्र सरकार तैयार कर सकती है आचार संहिता, आज होगी बैठक।

29 शिक्षा में गैर-बराबरी को खत्म करने की बड़ी ताकत’, बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
30 विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीती दो सीटें, भाजपा-कांग्रेस और TMC को भी एक एक जगह मिली सफलता।
31 चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर- 21/0, जीत के लिए भारत को 10 विकेट की दरकार,भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए। मुकाबले का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा था।
32 अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू, बिना ड्राइवर चलते दिखीं EV, एक राइड का किराया ₹364; मस्क बोले- 10 साल की मेहनत का परिणाम।
33 कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, कहा- ‘जितने बम US ने बरसाए, उतनी मिसाइलें हमने दागीं’।
34 सरकार की भाषा नीति- संस्कृत पर 2500 करोड़, बाकी पांच शास्त्रीय भाषाओं पर कुल 147 करोड़ ख़र्चे।
35 जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने सरकार को पाकिस्तान भेजी गई महिला को वापस लाने का निर्देश दिया।
36 भारतीय वन्यजीव संस्थान ने योग दिवस कार्यक्रम में शामिल न होने वालों पर कार्रवाई का सर्कुलर वापस लिया।

37 पहलगाम हमला: एनआईए ने आतंकियों को पनाह देने के लिए दो को गिरफ़्तार किया, विपक्ष के कार्रवाई पर सवाल।
38 यूपी: इटावा में कथावाचक के साथ जातिगत दुर्व्यवहार, यादव होने के चलते पीटने का आरोप।
39 उत्तराखंड: घोषणा के दो दिन बाद हाईकोर्ट ने आरक्षण नीति को लेकर पंचायत चुनाव पर रोक लगाई।
40 ओडिशा: गोतस्करी के शक में दलितों से मारपीट, सिर मुंडवाकर घुटनों पर चलने को मजबूर।
41 सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, ऑपरेशन सिंदूर का हवाला बेकार! हत्यारोपी कमांडो को सरेंडर का आदेश।
42 इजरायल ने तोड़ा सीजफायर! ट्रंप ने कहा- मैं खुश नहीं हूं।
43 एससीओ बैठक में डोभाल का सख्त संदेश: आतंकवाद पर दोहरे मापदंड छोड़ें।
44 आपातकाल के 50 साल: अमित शाह ने कहा- “भारत कभी तानाशाही स्वीकार नहीं करेगा।
==========

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *