महिला मंडल की अध्यक्ष रही स्व. इन्दिरा देवी बैद की स्मृति सभा

महिला मंडल की अध्यक्ष रही स्व. इन्दिरा देवी बैद की स्मृति सभा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर 24 जून 2025। उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी स्वामी के सान्निध्य में स्व. इन्दिरा देवी बैद स्व. मानक चन्दजी बैद की धर्मपत्नी की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इन्दिरा देवी उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी स्वामी की संसार पक्षीया भाभी थी। मुनिश्री ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए फरमाया कि आना और जाना संसार का शाश्वत नियम है परंतु कुछ नेक कमाई करके जाना जन्म की सार्थकता है। मुनि श्री ने कहा कि वो पढ़ी लिखी थी शायद मेरे संसार पक्षीय परिवार में इनसे पूर्व किसी ने इतनी पढ़ाई नहीं की थी। उनका जीवन सरल और प्रेरणादायी था। उन्होंने बैकुंठपुर चर्चा महिला मंडल की अध्यक्षता का भी दायित्व निभाया। शासन श्री साध्वी सोमलताजी, साध्वी विनम्रयशा जी से उन्हें अच्छे संस्कार प्राप्त हुए। मात्र चार मास में गंगाशहर चार बार आकर सेवा कर गई। उनके चारों बच्चे आज्ञाकारी व मिलनसार है यह उनकी पुण्याई का प्रबल फल कहा जा सकता है । मनोज पंकज ममता समता चारों प्रबल बच्चे मां के गुणों को आत्मसात करने का प्रयास करे। इस अवसर पर बांठिया परिवार विशेषतोर से उपस्थित हुआ।
कार्यक्रम मे मुनि श्रेयांस कुमार जी ने इन्दिरा देवी के गुणों का वर्णन करते हुए उनके उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की।
सभा के मंत्री जतन जी संचेती ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बांठिया परिवार ने आचार्य श्री महाश्रमण जी, साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुत विभाजी व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी के संदेश का अनुक्रम से वाचन किया।
उनकी आत्मा की शान्ति के लिए अंत में एक लोगस्स का ध्यान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *