भारतीय सेना द्वारा 71वीं इंटर सर्विस गोल्फ चैंपियनशिप जयपुर में संपन्न

भारतीय सेना द्वारा 71वीं इंटर सर्विस गोल्फ चैंपियनशिप जयपुर में संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर , 2 दिसम्बर। प्रतियोगिता की शुरुआत दिनांक28 नवंबर 2023 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन के आर्मी एनवायर्नमेंटल पार्क और ट्रेनिंग एरिया में हुई और ये प्रतियोगिता चार दिनों तक खेली गई जिसमें भारतीय सेना की दो टीमें- आर्मी रेड और आर्मी ग्रीन, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना टीमों ने भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसमें भारतीय सेना की आर्मी रेड टीम विजेता और भारतीय नौसेना की टीम उपविजेता रही दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ा मुकाबला दिया।

pop ronak

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने विजेता टीमों तथा खेल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता के दौरान उच्च कोटि का प्रदर्शन करने के लिए आर्मी रेड टीम के हवलदार आमिर खान को स्वर्ण पदक और आर्मी रेड टीम के लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण परमार को रजत पदक तथा भारतीय नौसेना के सी एलआई (अंडरवाटर) रोहित को कांस्य पदक से सन्मानित किया गया ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *