अलवर में भारतीय सेना द्वारा 8 वां सशस्त्र सेनानी दिवस समारोह

अलवर में भारतीय सेना द्वारा 8 वां सशस्त्र सेनानी दिवस समारोह
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 28 दिसम्बर । आठवां ( 8 ) वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी 2024 को इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में एक रैली के रूप में मनाया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह रैली सशस्त्र बलों के सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और कृतज्ञता का सम्मान करने के लिए की जा रही है, जो राजस्थान के विभिन्न जिलों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, और परिजनों को एक साथ लाएगी। यह रैली पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य सेवा, पुनः रोजगार, शिक्षा और उनके परिजनों के लिए नौकरी के अवसर की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक अनूठा मंच होगा।

pop ronak

पूर्व सैनिकों को निर्धारित स्थानों से रैली स्थल तक आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभाग जैसे वेतन और भत्ते, पीएओ संबंधित रेजिमेंटल पेंशन विभाग, ईसीएचएस, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, जिला सैनिक बोर्ड, भारतीय सेना पूर्व सैनिक निदेशालय, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना भी मौके पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विभिन्न बैंक, राज्य सरकार का रोजगार विभाग भी पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए अपने जागरूकता स्टॉल और रोजगार सम्बंधित मेले का भी आयोजन किया जायेगा । यह रैली सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के साथ निरंतर समर्थन और नियमित संचार का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, सेना कमांडर दक्षिण पश्चिमी कमान, रक्षा मंत्रालय के कई सचिव और सशस्त्र बलों के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *