हनुमान मन्दिर में मंगलवार रात को चोरी

हनुमान मन्दिर में मंगलवार रात को चोरी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अलवर , 28 दिसम्बर। जिले के माजरीकलां क्षेत्र के गण्डाला गांव के बस स्टैण्ड पर स्थित हनुमान मन्दिर में मंगलवार रात को चोर सीसीटीवी कैमरे की एलईडी, डीवीआर, इन्वेर्टर, बैटरी आदि लाखों रुपए के सामान सहित दान पात्र को तोडक़ऱ हजारों रुपयों की राशि चोरी कर ले गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर में चोरी की वारदात का पता बुधवार सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को चला। ग्रामीणों की सूचना पर नीमराणा थाना और माजरीकलां चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से जानकारी हासिल की और आस-पड़ोस के सीसीटीवी खंगाल कर जांच में जुट गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चोरी की सूचना गांव में आग तरह फैल गई और बड़ी संख्या संख्या में ग्रामीण मन्दिर में पहुंचे और चोरी की वारदात पर रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चोरों को शीघ्र पकडऩे और पुलिस गश्त बढाने की मांग रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार सुबह मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर के अंदर दानपात्र टूटा हुआ था। मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की एलईडी और डीवीआर गायब थी। चोरों ने बाहर रखे दान पात्र को तोडऩे का प्रयास किया तथा नहीं टूटने पर उखाड़ कर ले जाने का भी प्रयास किया जिसमें विफल हो गए।

चोर मन्दिर परिसर में बने कमरे ताला तोडकऱ उसमें रखे इनवेर्टर, बैटरी चुरा ले गए। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर नीमराणा पुलिस थाने से हैडकांस्टेबल धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी हासिल कर आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगालेे ।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह, श्री राम मन्दिर सेवा समिति गण्डाला चेयरपर्सन देवी सिंह यादव, समा सेवी तेज सिंह यादव, डॉ. सतीश यादव, रामनिवास सोदागर, डा. विरेन्द्र यादव, जगमाल सिंह यादव, रमेश यादव, स्वयंसेवक अनिल यादव, पवन पंच, बाबूलाल यादव, सन्दीप यादव, जगरवन ठेकेदार, भूप सिंह यादव, धर्मवीर यादव, राकेश यादव, भामाशाह नवीन यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने गण्डाला गांव में अब तक हुई चोरी की वारदातों में से एक की चोरी की वारदात का खुलासा नहीं किया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *