टीचर और स्टूडेंट ने कुंड में कूदकर किया सुसाइड

टीचर और स्टूडेंट ने कुंड में कूदकर किया सुसाइड
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • एक ही स्कूल में थे दोनों, ननिहाल में रहकर पढ़ रही थी लड़की

बीकानेर , 16 मई। प्राइवेट स्कूल के टीचर और उसकी स्टूडेंट ने कुंड में कूदकर जान दे दी। कुंड में शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मामला बीकानेर के देशनोक का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि पलाना गांव की गौशाला में बने कुंड में दोनों के शव मिले। शवों को बाहर निकालकर सीएचसी लेकर गए। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवार वाले भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट दी गई है।

pop ronak

दसवीं क्लास में पढ़ती थी लड़की

थानाधिकारी ने बताया कि युवक पूनमचंद प्रजापत (28) निवासी बंगला नगर था। वहीं लड़की दसवीं क्लास में पढ़ती थी। दोनों एक ही स्कूल पूनमचंद पूगल रोड पर बंगला नगर में एक निजी स्कूल के थे। लड़की बंगला नगर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ रही थी। वह मूल रूप से पलाना गांव की रहने वाली थी।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने

सुसाइड का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन चल रही है। बताया जा रहा है कि टीचर विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है। वह बीकानेर से पलाना क्यों गया और दोनों ने कुंड में कूदकर जान क्यों दी? इसकी छानबीन फिलहाल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *