सवारियों से भरी बस में आग, देखें VIDEO

सवारियों से भरी बस में आग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

बीकानेर से जा रही बस में शॉर्ट सर्किट, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 14 मई। बीकानेर से कोलायत की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में मंगलवार शाम करीब सात बजे आग लग गई। आग लगने से पहले ही सवारियां तुरंत नीचे उतर गई। उस समय बस में बीस सवारियां और ड्राइवर-कंडक्टर थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नाल थाने के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे सीके पड़िहार बस बीकानेर से कोलायत की ओर जा रही थी। रास्ते में कोडमदेसर तिराहे के पास बस के केबिन में शॉर्ट सर्किट हो गया।

चालक को जैसे ही इसका पता लगा, उसने बस को सड़क किनारे खड़ी करके सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। तब बस में बीस के आसपास सवारियां थी। थोड़ी ही देर में आग पूरी बस में फैल गई और बस पूरी तरह जल गई। बस के डीजल टैंक तक आग पहुंच गई। जिसके बाद काफी ऊंचाई तक आग की लपटें पहुंच गई। बस में रखा कोई भी सामान नहीं बचा, पूरी बस ही जल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

बाद में नाल पुलिस को सूचना दी गई। नाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। चालक ने सूझबूझ से बस को पहले ही किनारे लगा दिया था, जिससे नेशनल हाइवे भी जाम नहीं हुआ। अगर बस चालक समय पर सक्रिय नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक बार आग केबिन के पीछे जाने के बाद नीचे उतरने के लिए कोई साधन नहीं था। बस में एक ही गेट था। आग की चपेट में आने के बाद कोई इस गेट से नीचे नहीं उतर पाता। गनीमत रही कि आग का पता चलते ही सवारियों को नीचे उतार दिया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *