कर्तव्य में लापरवाही पर बीकानेर सीएमएचओ एवं श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ

चूरु में स्कूली बच्चों के सड़क दुर्घटना मामले में घोर लापरवाही के मद्देनजर मेघसर प्रधानाचार्य निलंबित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 31 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के निर्देश दिए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के दौरे के दौरान बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह द्वारा कर्तव्य में लापरवाही सामने आई थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय, निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर किया है।

प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर नदबई पीएमओ एपीओ व कोटपूतली पीएमओ को हटाया

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव, कोटपूतली एवं जिला प्रभावी सचिव, भरतपुर की भ्रमण रिपोर्ट के आधार पर कोटपूतली पीएमओ डॉ. सुमन यादव को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. चैतन्य रावत को पीएमओ लगाया गया है। साथ ही, नदबई पीएमओ डॉ. मनीष चौधरी को एपीओ किया गया है।
——

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *