रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,6 जून। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2024 रखी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्लब अध्यक्ष रोटे. हरीश कोठारी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ‘‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ 51,000/- का राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष दिया जाता है। द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की (कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र, व्यंग्य, लघुकथा आदि) पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा।

pop ronak

तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा। इस वर्ष राजस्थानी बाल साहित्यकार पुरस्कार के रूप में 5000/- की राशि दी जायेगी। पुरस्कार समिति के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु राजस्थानी भाषा का भारत में कहीं पर भी निवास करने वाला साहित्यकार आवेदन कर सकता है।

पुरस्कार पाने वाले विद्वानों को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आगामी अक्टूबर 2024 में शानदार समारोह में चैक, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया जायेगा। भरा हुआ आवेदन रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित प्रारूप व नियमावली के आधार पर भरकर रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता, 160, नागणेची पवनपुरी, बीकानेर- 334003 को आवेदन अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2024 तक भेजा जा सकता है। आवेदन प्रारूप व नियमावली ई-मेल arunprakashbkn@yahoo.com से भी प्राप्त किया जा सकता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *