32 बड़े व्यापारी जुआ खेलते गिरफ्तार:17 लाख रुपए कैश पकड़े गए

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बाद में सभी जुआरियों को छोड़ दिया गया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

जयपुर , 23 जून। जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने देर रात 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 17 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। ये सभी जुआरी मालवीय नगर सेक्टर 11 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनियां, सीआई जवाहर सर्किल विनोद सांखला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जुआरियों को डिटेन कर थाने लेकर आए।

pop ronak
kaosa

सीआई जवाहर सर्किल विनोद सांखला ने बताया- हमें मुखबिर से रात साढ़े 11 बजे जानकारी मिली थी। इस पर टीम को तैयार कर रेड मारी गई। जवाहर सर्किल थाने की पुलिस के साथ-साथ एसीपी मालवीय नगर की टीम मौजूद थी। 15 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने पूरी बिल्डिंग में सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान पांचवीं मंजिल पर 32 लोग जुआ खेलते हुए मिले। सभी को जवाहर सर्किल थाने लाया गया।

17 लाख रुपए जब्त किए गए

पुलिस को मौके पर 17 लाख रुपए भी मिले। जो 500 और 100 के नोटों की गड्डियों में थे। इनसे जुआ खेला जा रहा था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने 17 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं।

मुकदमा दर्ज कर छोड़ा

सीआई जवाहर सर्किल विनोद सांखला ने बताया- पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह एक जमानती अपराध है। इसलिए थाने से ही इन लोगों को छोड़ दिया गया।

ये जुआरी हुए गिरफ्तार

  1. सुधीर कुमार (55) पुत्र उत्तमचंद जैन को गिरफ्तार किया गया है। जो जयपुर के विद्याधर नगर के सेंट्रल स्पाइन स्थित ए 306 रमा हरिटेज में रहते हैं।
  2. भरत खत्री (36) पुत्र ईश्वरदास खत्री को गिरफ्तार किया गया है। जो जयपुर के धौलाई कृष्णासागर के फ्लैट नं. जी 1 प्लॉट नं. 2 में रहते हैं।
  3. मुकेश कुमार (44) पुत्र घनश्यामदास सिंधी निवासी डी 388 विद्याधर नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  4. हरिमोहन बैरवा (43) पुत्र रामहेत बैरवा निवासी दौसा थाना कोलवा गादरवाडा गुजरान को गिरफ्तार किया गया है।
  5. सतीश कुमार (34) पुत्र प्रभूदयाल बैरवा को गिरफ्तार किया गया है। जो दौसा के कोलवा स्थित गांव गादरवाडा गुजरान का रहने वाला है।
  6. युनूस खान (33) पुत्र रियानुदीन को गिरफ्तार किया गया है। जो जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित लोक नायक व्यास कॉलोनी नाहरी का नाका का रहने वाला है।
  7. गुलाम कुरैशी (29) पुत्र रमजान कुरैशी निवासी रमजान मारूति नगर पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  8. सुरेश झाबलू (38) पुत्र तुलसीराम निवासी 64/376 सांगानेर, प्रतानगर (जयपुर) को गिरफ्तार किया है।
  9. लुणकरण (52) पुत्र बिरदी चन्द निवासी निकी मुदडा की गली, डिडवाना जिला नागौर को गिरफ्तार किया है।
  10. कल्लू कुरैशी (49) पुत्र जीमल अहमद निवासी प्लाट नं. जी 94 अमरनाथ की बगीची आदर्शनगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।
  11. पंकज रामानी (44) पुत्र इन्द्रकुमार रामानी निवासी 758 सिंधी कॉलोनी, थाना जवाहर नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।
  12. अमराराम (31) पुत्र पेमाराम निवासी खियाला थाना जायल जिला ​​​​​​​नागौर को गिरफ्तार किया है।
  13. जितेन्द्र कुमार (53) पुत्र किशनचन्द निवासी प्लाट नं. 4 जनता कॉलोनी घाटगेट जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  14. प्रकाश कुमार सैनी (40) पुत्र रामूलाल सैनी निवासी 297 घाटी वालो की ढाणी, जयसिहपुरा खोर जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  15. गुलाम रियाज अहमद (45) पुत्र अब्दुल अहमद निवासी 782 रोडमोची की गली बगरूवालो का रास्ता, चांदपोल बाजार जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  16. अजमद हुसैन (59) पुत्र मो. इस्माइल निवासी म.नं. 115 सुदामापुरी नाहरी का नाका, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  17. रितेश खिंची (30) पुत्र स्व. श्री कैलाश चंद खिंची को गिरफ्तार किया गया है। जो जयपुर के नाहरगढ़ थाना स्तित चांदपोल बाजार में उनियारों का रास्ता में म. नं. 2908 का रहने वाला है।
  18. रिंकू किशनानी (28) पुत्र ज्ञानचंद निवासी प्लाट न. 266/40 ​​​​​​​प्रतापनगर, सेक्टर 26, पुलिस थाना प्रतापनगर, जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  19. बालमुकंद (18) पुत्र धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज निवासी 10 फिल्म कॉलोनी चौड़ा रास्ता, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जो फिलहाल जयपुर जयसिंहपुरा खोर के म.नं. 72 में रहते हैं।
  20. नवीन खण्डेलवाल (45) पुत्र स्व. गिर्राज प्रसाद खण्डेलवाल निवासी म. नं. 4520 केजीबी का रास्ता, जौहरी बाजार, थाना माणक चौक, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  21. नौसाद कुरैशी (47) पुत्र हाजी ईस्माईल निवासी म.नं. 1/86 आजाद नगर, पुलिस थाना, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  22. सुरेश सेवानी (29) पुत्र राधाकिशन निवासी प्लॉट नं. 42/67/3 वरुण पथ, थाना मानसरोवर (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
  23. आलोक विजय (45) पुत्र स्व. रामकिशोर विजय निवासी प्लॉट नं. 26/27/28 गणेश विहार मालवीय नगर, वार्ड नं. 35 जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  24. जावेद कुरैशी (38) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी म.नं. 1/67 आजाद नगर, थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  25. अशोक कुमार (52) पुत्र मंगाराम निवासी म.नं. 12/211 ​​​​​​​मालवीय नगर, गिरधर अस्पताल के पास, थाना जवाहर सर्किल (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
  26. अब्दुल अजीज (28) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी वार्ड नं. 18 नकास गेट, थाना सिटी कोतलवाली नागौर को गिरफ्तार किया गया है।
  27. गोपाल विश्नोई (30) पुत्र भंवरलाल जाति विश्नोई निवासी गांव हाथीनाडा हढीपारान, थाना नागौर कोतवाली (नागौर) को गिरफ्तार किया गया है।
  28. मो. महराज (41) पुत्र इकराम अहमद निवाली धन्नादास की बगीची, कारागृह के पीछे, थाना आदर्श नगर (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
  29. प्रहलाद बौराना (40) पुत्र राजाराम बौरजा निवासी वार्ड नं. 21, थाना सिटी कोतलवाली जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है।
  30. सिराज खान (40) पुत्र अजूल खान निवासी वार्ड नं. 22, शिव बस्ती बलदेव नगर, थाना देवनगर जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  31. मो. असलम (42) पुत्र मो रशीद निवासी मकान नं. 2221, घाटगेट छप्पर बन्दो का रास्ता, थाना रामगंज जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
  32. धर्मसिंह मीना (53) पुत्र रामस्वरूप मीना निवासी गांव तोदपुरा, तहसील हिण्डौन, जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है।
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *