एसजेपीएस- पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने साइबर सिक्योरिटी पर रखा सेमिनार

एसजेपीएस- पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने साइबर सिक्योरिटी पर रखा सेमिनार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर , 30 जुलाई। समाज में साइबर तकनीक के माध्यम से बढ़ते अपराधों की रोकथाम के उपाय सुझाने एवं जन जाग्रति लाने के उद्देश्य से तेजस्विनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का सेमिनार श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर के सभागार में रखा गया।
इस अवसर पर पधारे ललित गहलोत कांस्टेबल साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं प्रोग्रामर शिव कुमार शर्मा ने साइबर अपराधों जैसे फ्रॉड मैसेज, ई मेल, ओ टी पी, पासवर्ड , एटीएम अपडेट , वीडियो चैट, ऑन लाइन शॉपिंग, अकाउंट हैकिंग, डाटा हाइजेकिंग, बाल एवं यौन शोषण तथा हनी ट्रेप जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी साझा कर उनसे बचने के उपाय बताए।
जन जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7877045498 भी साझा किए। समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए उन्होंने तीन कारणों लालच, वासना और अज्ञानता का होना प्रमुख बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं पधारी मार्गदर्शक टीम का बहुमूल्य जानकारी साझा कर साइबर अपराधों को समझने एवं उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी देने के लिए शाला की ओर से विशेष आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *