LIC ऑफिस के कर्मचारी से 4 लाख रु की दिनदहाड़े लूट

LIC ऑफिस के कर्मचारी से 4 लाख रु की दिनदहाड़े लूट
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 4 लाख से भरा थैला लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश, थाने के पास वारदात

सीकर , 30 जुलाई। सीकर में एलआईसी ऑफिस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाश कोतवाली थाने से करीब 800 मीटर दूर बावड़ी गेट के पास वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में बिना नंबर की बाइक पर दो लुटेरे भी दिखाई दिए है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में जुटी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लूट की वारदात खूड़ निवासी एलआईसी ऑफिस के कर्मचारी ओमप्रकाश सैन के साथ हुई। उन्होंने बताया- वह कोतवाली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख रुपए अपने थैले में डालकर सुभाष चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बावड़ी गेट से चिरंजी पनवाड़ी की गली के बीच बाइक पर 2 बदमाश आए। वे थैला छीनकर भाग गए।

pop ronak

सीकर के मुख्य बाजार में वारदात

जिस इलाके में यह वारदात हुई वह सीकर का मुख्य मार्केट है। जहां पूरे दिन लोगों की आवाजाही रहती है। घटना स्थल कोतवाली पुलिस थाने से करीब 800 मीटर दूर है।

वारदात से पहले रैकी की संभावना

लूट की वारदात करने के बाद बदमाश सुभाष चौक से चांदपोल की तरफ जाने वाली मोरी का बास गली की तरफ फरार हो गए। दोपहर के समय भी इस गली में ज्यादा वाहन नहीं आते हैं। साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे भी बेहद कम है।

पीड़ित को अंदेशा है कि लुटेरों ने पहले रैकी की। इसके बाद में वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में 2 लुटेरे नजर आ रहे हैं, जो बिना नंबर की बाइक पर सवार है। फुटेज देखने पर पता चलता है कि दोनों लुटेरों की उम्र भी ज्यादा नहीं है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *