बीकानेर जिले के 25 गांवों में 1121 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 7 अगस्त । नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सी. एस. आर. साझेदारी के तहत महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के सहयोग से बीकानेर जिले के 25 गांवों में 1121 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इस परियोजना पर कुल 2.70 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अगस्त, रविवार को सायं 4 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में होगा। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

pop ronak

महावीर इंटरनेशनल बीकानेर के सचिव, वीर संतोष बांठिया ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य गांवों में ऊर्जा की कमी को दूर करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। सोलर स्ट्रीट लाइट्स के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे जनजीवन में सुधार होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसके लाभों पर प्रकाश डालेंगे। यह परियोजना स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करेगी और बीकानेर जिले के गांवों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *