श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नैतिकता का शक्तिपीठ का किया भ्रमण

श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नैतिकता का शक्तिपीठ का किया भ्रमण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • विद्यालय में कार्ड मेकिंग कंपीटिशन हुआ आयोजित

बीकानेर \ उदयरामसर, 10 अगस्त। श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय उदयरामसर के कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों ने आज नो बेग डे दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण कर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान- नैतिकता का शक्तिपीठ का भ्रमण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। विद्यार्थियों ने संस्थान में स्थित चित्रदीर्घा एवं पुस्तकालय व वाचनालय का अवलोकन कर आचार्य श्री तुलसी के जीवन दर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की।प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी के नेतृत्व में अविनाश आशिया, हड़मान नाथ सिद्ध, टीना चौधरी व अनिला मीणा का श्रम नियोजित हुआ।

pop ronak

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन विषयक कार्ड मेकिंग कंपीटीशन का आयोजन विद्यालय प्रभारी सरोज बाला मोदी के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी अभय सिंह यादव, सहयोगी वसीम अकरम, खुशबू शर्मा, ज्योतिका ओझा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आकर्षक कार्ड बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *