रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज ने किया ‘Largest Fight Against Hunger’ का पोस्टर विमोचन

रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज ने किया 'Largest Fight Against Hunger' का पोस्टर विमोचन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 13 अगस्त। रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘Largest Fight Against Hunger’ के तहत पोस्टर का विमोचन आईजी ओमप्रकाश के द्वारा किया गया। इस अभियान के पहले दिन ही 200 बैग्स की धनराशि प्राप्त हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अभियान के अंतर्गत 500 बैग्स वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। पोस्टर विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अलका डागा, अक्षिता बैद, डॉ. निकिता गुप्ता, नेहा ओझा, चांदनी कर्णानी, शिवाली कोठारी, नीलम सिंघी, अंजली गुप्ता, और प्रियंका शंगारी भी उपस्थित थीं।

pop ronak

इस प्रोजेक्ट की प्रमुख शिवाली कोठारी हैं, और क्लब की इस पहल का उद्देश्य बीकानेर और आसपास के गांवों के जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाना है, ताकि वे भूखे पेट न सोएं। यह अभियान एक छोटी सी मदद से बड़ा फर्क लाने की कोशिश कर रहा है। प्रत्येक बैग में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो दलिया और 1 किलो चीनी शामिल हैं, और इसकी कीमत केवल 500 रुपये है।

अधिक जानकारी और सहयोग के लिए शिवाली कोठारी से संपर्क किया जा सकता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *