72वीं शंकरलाल हर्ष स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 13 नवंबर से, प्रविष्टियां 12 नवंबर तक होंगी स्वीकार

72वीं शंकरलाल हर्ष स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 13 नवंबर से, प्रविष्टियां 12 नवंबर तक होंगी स्वीकार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 नवम्बर । बीकानेर के गांधी नगर स्थित टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल में 72वीं शंकरलाल जी हर्ष स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 13 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रबंधकों ने जिले के सभी टेबल टेनिस खिलाड़ियों को समय पर अपनी प्रविष्टियां जमा करवाने की सूचना जारी की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजकों के अनुसार, इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष (बालक एवं बालिका), 19 वर्ष (बालक एवं बालिका) तथा पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल (Singles) मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 12 नवंबर 2026 की शाम 7:00 बजे तक बीकानेर टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल, गांधी नगर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अविनाश राठौड़ के पास जमा करवा सकते हैं। तय समय-सीमा के पश्चात किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी, और न ही टेलीफोन के माध्यम से कोई एंट्री ली जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (DTTA) में अपना पंजीकरण (Registration) नहीं करवाया है, वे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण पूरा करवाएं। पंजीकरण के बिना प्रतियोगिता में भागीदारी संभव नहीं होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *