बीकानेर में पहली बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण

बीकानेर में पहली बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर,15 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में पूर्ण उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा थे। गोदारा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया। इसमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, हिंदुस्तान स्काउट, राजस्थान स्टेट भारत स्काउट, बीबीएस तथा सोफिया स्कूल के कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया, भारत की शक्ति का लोहा मानने लगी है। देश तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियालो राजस्थान के संकल्प के साथ प्रदेश को हरा-भरा बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया है।

उन्होंने बीकानेर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि पांच वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर, सिरेमिक जोन व सोलर हब के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने देश के विकास के लिए पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि यह तभी संभव होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति पर कार्य पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी से करेगा। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य होते है। वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देश के सकारात्मक विकास के लिए करें। इससे पहले मंत्री गोदारा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय झवरलाल हर्ष की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

मुख्य समारोह के दौरान घोष वादन में आदर्श विद्या मंदिर नोखा के 120 विद्यार्थियों, व्यायाम प्रदर्शन में बारह विद्यालयों के 450 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में आठ विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों, भारतीयम में दस विद्यालयों की 400 छात्राओं, सेवा आश्रम के 28 विशेष बच्चों की प्रस्तुति, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की 173 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, विजय आचार्य, चंद्र मोहन जोशी, श्याम सुंदर चौधरी, पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य, जितेंद्र सिंह राजवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि, सरकारी कार्मिक और आमजन मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य व सेवाओं के लिए किया गया सम्मान

इस अवसर पर खेल-कूद, राजकीय सेवाओं और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 नागरिकों, विद्यार्थियों, सरकारी कार्मिकों और खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरएसी की दसवीं बटालियन को सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए चल वैजयंती प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित, मंदाकिनी जोशी, ज्योति प्रकाश रंगा और रूबी ने किया।
*****

स्वतंत्रता दिवस: विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडारोहण

बीकानेर, 15 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न कार्यालयों में झंडारोहण किया गया।
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने संभागीय आयुक्त कार्यालय, आवास तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिला कलेक्टर कार्यालय, आवास तथा नगर विकास न्यास में झंडारोहण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने सूचना केंद्र में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रियांशु आचार्य, परम नाथ सिद्ध सहित जनसंपर्क कार्यालय के विभिन्न कार्मिक मौजूद रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *